Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
सेंट पॉल कान्वेंट स्कूल में मनाया 75 वां गणतंत्र दिवस, अतिथियों और प्राचार्य ने ली परेड की सलामी
– विद्यार्थियों ने पेश किए देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम जावरा। भारत माता का गौरव गान आज अपने चरम पर है। हम विश्व के पटल पर भी अपना परचम लहरा रहे हैं। अवसर था स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेन्ट स्कूल मे 75 वाँ गणतंत्र दिवस के आयोजन का। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अब्बास बोहरा, राहुल चपड़ोद, राहुल बरैया और उमेश अरोड़ा थे। ध्वज अभिनंदन के पश्चात अतिथि गण के साथ प्राचार्य देवेन्द्र मूणत और प्रबंधक भाविक मूणत ने परेड की सलामी ली। विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस गणतंत्र दिवस पर विद्यालय द्वारा भारत की उपलब्धियों को…
73 वें गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा, खाचरोद नाका स्थित लहसुन मंडी में हुआ मुख्य आयोजन
– विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं ने भी मनाया गणतंत्र दिवस जावरा। देश का 73 वां गणतंत्र दिवस पुरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य आयोजन खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया। जहां जनपद अध्यक्ष रुकमणी हेमराज हाड़ा ने विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, नपाध्यक्ष अनम युसूफ कड़पा, ना उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, जनपद उपाध्यक्ष अल्का हरिओम पाटीदार, एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी दुर्गेश आर्मो तथा एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान, नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया और जनपद सीईओ बलवंत नलवाया की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। आयोजन के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम…
घोड़ारोज को मारने की अनुमति नहीं मिली, किसानों ने डीपी धाकड़ के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना
– एसडीएम को कई किसानों के आवेदनों का सौंपा पुलिंदा जावरा। म.प्र. में जंगली जानवरो की वजह से खड़ी फसलें बर्बाद हो रही है। कई किसानों ने फसलें बदली है, एवं कई किसानों ने अपनी बागवानी की खेती करना बंद कर दी है। पुरे प्रदेश के किसान आंदोलनरत है, परन्तु इसका निदान नहीं कर पा रहे है। वन्य प्राणी अधिनियम 2000 के मुताबिक घोड़ारोज (नीलगाय) को मारने की अनुमति अनुविभागीय अधिकारी को देना प्रस्तावित है। परन्तु आज दिन तक ऐसा मारने का आदेश नहीं दिया गया है, जिससे किसान आंदोलनरत् है। शनिवार को जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ के नेतृत्व…
43 वीं महामालव बास्केटबॉल स्पर्धा का समापन, 25 दलों के 350 खिलाडियों ने पाए पुरस्कार , विजेता दल को मिली ट्राफी
जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त रूप से तीन दिवसीय 43 वीं महामालव बास्केटबॉल स्पर्धा का आयोजन हुआ। जिसमें 25 दलों के लगभग साढ़े तीन सौ खिलाड़ी शामिल हुए। समापन समारोह मेें भारतसिंह, पुर्व गृहमंत्री, अरूणकुमारसिंह क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, सुशील कोचट्टा उपाध्यक्ष नगर पालिका जावरा, अश्विन गंगवाल, डायरेक्टर महावीर जैन नेशनल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल जावरा, भाविक मूणत चेयरमेन सेन्टपॉल कान्वेट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, सीएमओ दुर्गा बामनिया के साथ खेल गुरु व्हीपी रिछारिया मौजुद रहे। प्रतियोगिता का फाईनल मेच जोनसन और एनबीए के बीच हुआ। जिसमें एनबीए ने 37 कांउट से जीत दर्ज की। समापन…
रिश्तेदारी में की पार्टनरशिप बदली करोड़ों की धोखाधड़ी में, मध्यप्रदेश शासन, मंडी बोर्ड से मिला अनुदान, बैंक अधिकारियों की भी मिलीभगत, शहर के युवा व्यापारी भूपेन्द्र डांगी ने लगाए मुकेश चंडालिया पर आरोप, एफआईआर दर्ज करने सीएसपी को सौंपा आवेदन
– बोलो मेरी सारी सम्पत्तियां निलामी की कगार पर पहुंची गई इसलिए उठाना पड़ा ये कदम – मध्यप्रदेश शासन से 11 करोड़, मंडी बोर्ड से 7 करोड़ की सब्सीडी और करीब साढ़े 3 करोड़ का कोविड लोन भी मिला – कुट रचित दस्तावेज बनाकर फैक्ट्री मुंबई की एक पार्टी को बेचने का लगाया आरोप – पूर्व डायरेक्टर भूपेन्द्र डांगी ने मुकेश चंडालिया और नितीन चंडालिया पर एफआईआर दर्ज करने सीएसपी को सौंपा आवेदन – डांगी ने मामले की सीबीआई जांच करवाने के साथ मामला हाई कोर्ट तक ले जाने की बात कहीं – डांगी ने चंडालिया के साथ बैंक अधिकारियों…
– एसडीएम ने मंडी प्रांगण पहुंचकर देखी व्यवस्थाएं जावरा। देश का 75 वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी प्रांगण में व्यवस्था की गई है। गुरुवार की शाम को एसडीएम अनिल भाना ने अधिकारियों के साथ मिलकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य समारोह में विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, नपाध्यक्ष अनम यूसुफ कड़पा, उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान की उपस्थिति में जनपद अध्यक्ष ध्वजारोहण करेगी। वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजुद रहेंगें। ध्वजारोहण के साथ ही एनसीसी…
– सरकारी स्कूल की नि:शुल्क बस सुविधा, बच्चों ने बैठकर जताई खुशी – विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने बच्चों से की परीक्षा पर चर्चा पिपलौदा। बच्चों से सभी को अपेक्षाएं रहती है, लेकिन काम की विविधता ही जीवन में सफलता प्रदान करती है। एक सफल और जिम्मेंदार नागरिक बनने के लिए आत्मबल को मजबूत कर स्वयं के प्रति सावधानी रखना आवश्यक है। आधुनिक समय में सभी सुविधाएं मिल रही है, इनका उपयोग कर जीवन में अनेक सफलताएं अर्जित की जा सकती है। सभी को पूर्ण निष्ठा के साथ शिक्षकों का सम्मा न करते हुए आगामी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त…
जावरा। वर्तमान परिवेश में बीपी, शुगर, माइग्रेन, अनिद्रा जैसे रोगों ने आम आदमी को घेर रखा है, इससे मुक्ति के लिए एक मात्र मार्ग है योग। योग व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ व सूद्रढ़ रखता है। इसीलिए जीवन में योग को अपनाना चाहिए। उक्त विचार देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आई छात्रा ईशा शर्मा ने माधवानंद एकेडमी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर अंजलि त्रिपाठी व कषिका भट्ट ने सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, वज्रासन, धनुरासन आदि के साथ-साथ बच्चों को प्राणायाम भी क्रिया भी सिखाई। कार्यक्रम में चंद्रशेखर शर्मा ने कहा…
– भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भगतसिंह कॉलेज में आयोजित किया नमो नवमतदाता सम्मेलन – देश के 5 हजार से अधिक स्थानों पर नवमतदाताओं ने देखा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कान्फेंस का सीधा प्रसारण जावरा। एक वोट से भारत का भविष्य, आने वाली नई पीढ़ी और हमारे अपने सनातन को मजबूती प्रदान करेगा, लोकतंत्र के महायज्ञ में आपकी आहुति कलयुग से सतयुग के आगाज करने के लिए आपके एक वोट की आहुति होगी। यह बात विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल जावरा द्वारा आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन के दौरान सम्बोधित करते हुए कहीं, विधायक डा…
एक ऐसा गांव जिसके मकान श्री राम मंदिर के शिखर से उचें नही है, चार मंजिला मकान भी नहीं पहुचे शिखेर की उचाई तक
– गांव में कई मकान तीन से चार मंजीला लेकिन फिर शिखर से ऊंचे नही जावरा। रतलाम जिले की जावरा तहसील के लुहारी गांव में 22 जनवरी को अयोध्या के साथ ही भव्य नव निर्मित मंदिर में प्रभु श्रीराम के साथ माता सीता और भाई लक्ष्मण की प्राण प्रतिष्ठा बडे ही हर्षोल्लास के साथ की गई। इस मंदिर की यह विशेषता है कि गांव का एक भी मकान मंदिर के शिखर से उंचा नही है, जबकि गांव में कई मकान तीन से चार मंजिला है, इसके बाद भी उनकी उंचाई मंदिर के शिखर को छु नही पा रही है। यह…
