– विद्यार्थियों ने पेश किए देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम
जावरा। भारत माता का गौरव गान आज अपने चरम पर है। हम विश्व के पटल पर भी अपना परचम लहरा रहे हैं। अवसर था स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेन्ट स्कूल मे 75 वाँ गणतंत्र दिवस के आयोजन का। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अब्बास बोहरा, राहुल चपड़ोद, राहुल बरैया और उमेश अरोड़ा थे। ध्वज अभिनंदन के पश्चात अतिथि गण के साथ प्राचार्य देवेन्द्र मूणत और प्रबंधक भाविक मूणत ने परेड की सलामी ली। विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस गणतंत्र दिवस पर विद्यालय द्वारा भारत की उपलब्धियों को नृत्य और नाटिका द्वारा अभिव्यक्त किया गया। कोरोना पर विजय, मिशन चंद्रयान, नारी सशक्तीकरण और अयोध्या मे श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और साथ ही वे सारे विषय जिनमे भारत वर्ष ने अपना सर्वश्रेस्ठ दिया विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां बच्चों के द्वारा दी गयी। एक और गीत के द्वारा तो एक और वाद्ययंत्रों द्वारा माँ भारती के चरणों मे स्तुतियाँ प्रस्तुत की गयी।
संस्था के प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने अपने स्वागत भाषण मे सभी पालक गणों को, विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों को गणतंत्र का महत्व बताया। उन्होने कहा कि आप सभी देश की संभावनाए है और भारत को आने वाले समय मे विश्व की महा शक्ति बना सकते है। अरोड़ा ने गीत के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित की। बरेया ने सभी विद्यार्थियों से श्रेष्ठ नागरिक बनने की अपील की। चपडोद ने विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाए दी। संस्था के मैनेजर भाविक मूणत ने बताया कि कम समय मे इतनी सुन्दर प्रस्तुति के पीछे सभी की मेहनत, परिश्रम और त्याग है। संचालन वैभव सर और हेता ठक्कर ने किया। आभार उप प्राचार्य शालीन जोशी ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.