जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त रूप से तीन दिवसीय 43 वीं महामालव बास्केटबॉल स्पर्धा का आयोजन हुआ। जिसमें 25 दलों के लगभग साढ़े तीन सौ खिलाड़ी शामिल हुए। समापन समारोह मेें भारतसिंह, पुर्व गृहमंत्री, अरूणकुमारसिंह क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, सुशील कोचट्टा उपाध्यक्ष नगर पालिका जावरा, अश्विन गंगवाल, डायरेक्टर महावीर जैन नेशनल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल जावरा, भाविक मूणत चेयरमेन सेन्टपॉल कान्वेट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, सीएमओ दुर्गा बामनिया के साथ खेल गुरु व्हीपी रिछारिया मौजुद रहे।

प्रतियोगिता का फाईनल मेच जोनसन और एनबीए के बीच हुआ। जिसमें एनबीए ने 37 कांउट से जीत दर्ज की। समापन अवसर पर 25 ही दलों के खिलाडिय़ों द्वारा मार्चपास्ट करते हुए अतिथियों को सलामी दी। प्रतियोगिता के समापन पर बालक एवं बालिका विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की गई एवं भाग लेने वाले 25 ही दलों को स्मृति योजना के सदस्यों द्वारा वस्तु पुरूस्कार प्रदान किए गए।

संस्था अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, चेयरमेन एसडीएम अनिल भाना, सचिव विजय पामेचा, डॉ एससी मेहता, सचिव विजय पामेचा, प्रचार प्रसार सचिव अशोक सेठिया, विनोद चौरसिया, महेंद्र गंगवाल, हरिनारायण अरोड़ा, सुशील कोचट्टा, वीरेंद्र पामेचा, अरूण संघवी, प्रो. एपी पाण्डेय, रवि दुग्गड़, कोच अपारसिंह गंभीर, मुकेश केथवास, अभिषेक पामेचा, जय रांका, रविन्द्रसिंह आदि ने किया। इस मौके पर राजेश शर्मा, महेश सोनी, नंदकिशोर महावर, शिवेन्द्र माथुर, गोविंद ठक्कर, संजय मोदी, संचालन मनुदेव सिहं चंद्रावत ने किया।


