– भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भगतसिंह कॉलेज में आयोजित किया नमो नवमतदाता सम्मेलन
– देश के 5 हजार से अधिक स्थानों पर नवमतदाताओं ने देखा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कान्फेंस का सीधा प्रसारण
जावरा। एक वोट से भारत का भविष्य, आने वाली नई पीढ़ी और हमारे अपने सनातन को मजबूती प्रदान करेगा, लोकतंत्र के महायज्ञ में आपकी आहुति कलयुग से सतयुग के आगाज करने के लिए आपके एक वोट की आहुति होगी।
यह बात विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल जावरा द्वारा आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन के दौरान सम्बोधित करते हुए कहीं, विधायक डा पाण्डेय ने उपस्थित सैकड़ों नव मतदाताओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा की निश्चित मानिए आपके एक वोट की ताकत से कई विकास कार्यो को गति मिलेगी। मंच पर विधायक डॉ पाण्डेय के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सोनी, अभय कोठारी, नंदकिशोर महावर, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष प्रमोद रावल, जिला महामंत्री राहुल उपमन्यु मौजुद रहे।
5000 से अधिक स्थानों पर 50 लाख नवमतदाताओं ने देखा सीधा प्रसारण –
युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह जादोन ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के आव्हान पर भाजयुमो द्वारा संपूर्ण भारत में 5000 से अधिक जगह पर 50 लाख से ज्यादा नवमतदाताओ को एक साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाइव कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपका एक वोट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना सकता है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवन्द्रसिंह जादौन द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। भगतसिंह कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा सरवस्ती वंदना की गई।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति –
कार्यक्रम में मुकेश प्रजापत, रजत सोनी, अनिल मोदी, मनोहर पांचाल, पार्षद प्रतिनिधि राजेश धाकड़, सोनू यादव, वीरेन्द्रसिंह चौहान, यश सकलेचा, अभिषेक जैन (मोनू), वैभव रांका, गौरव गोड, सुरेश सेठिया, अंशुल त्रिवेदी, नंदन पटेल, लक्ष्मणसिंह चुंडावत, आगम पाटनी, गौतम विनायका, ऋषि कंडारे, इमरान मेव, इरफान मेव, मनीष ऊंटवाल, चिराग चौहान आदि उपस्थित रहे। संचालन भाजयुमो महामंत्री शुभम् पोरवाल ने किया। आभार भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवन्द्रसिंह जादौन ने माना।

