जावरा। वर्तमान परिवेश में बीपी, शुगर, माइग्रेन, अनिद्रा जैसे रोगों ने आम आदमी को घेर रखा है, इससे मुक्ति के लिए एक मात्र मार्ग है योग। योग व्यक्ति को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ व सूद्रढ़ रखता है। इसीलिए जीवन में योग को अपनाना चाहिए।
उक्त विचार देव संस्कृति विश्वविद्यालय से आई छात्रा ईशा शर्मा ने माधवानंद एकेडमी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर अंजलि त्रिपाठी व कषिका भट्ट ने सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, वज्रासन, धनुरासन आदि के साथ-साथ बच्चों को प्राणायाम भी क्रिया भी सिखाई। कार्यक्रम में चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि आत्म अनुशासन के नियम का पालन बच्चों को करना चाहिए। आयोजन में मोहनलाल पाटीदार भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। संचालन मनीष शर्मा ने किया। आभार राजेंद्र श्रोत्रीय ने माना।


