Author: Editor

– चयनित विद्यार्थी अब रतलाम के उत्कृष्ट स्कूल में प्रदर्शित करेंगे अपने मॉडल जावरा। विकासखंड स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी सत्र 2023-24 की सी एम राइस विद्यालय महात्मा गांधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा में आयोजित की गई। विकासखंड जावरा के सभी जन शिक्षा केंद्रों से कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र से चयनित जूनियर वर्ग के तीन व सीनियर वर्ग के तीन मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस तरह पूरे विकासखंड से सीनियर वर्ग के एवं जूनियर वर्ग के कुल 51 मॉडल प्रस्तुत किए गए। इनमें से प्रत्येक विषय…

Read More

– शुभारंभ अवसर पर 350 खिलाडिय़ों ने किया मार्च पास्ट, अतिथियों ने ली सलामी   जावरा। शहर के बास्केटबॉल स्टेडियम पर बुधवार की शाम को ध्वजारोहण और मार्च पास्ट के साथ 43 वी तीन दिवसीय महामालव बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के. सिंह कालूखेड़ा, अध्यक्ष ऑल इंडिया एसबीआई स्टॉफ फैडरेशन और वाईस प्रेसीडेंंट डि. बास्केटबॉल एसोसिएशन, भोपाल अरूणकुमार भगोलिवाल, पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद युसूफ कड़पा, सेंट पीटर्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल मैनेजर फादर जार्ज के साथ समाजसेवी तथा उद्योगपति अनिल लुक्कड़ उपस्थित रहे। संस्था के खिलाडिय़ों ने सभी अतिथियों का मुख्य द्वार…

Read More

जावरा। अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सभी जगह राम उत्सव को हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया, इसी कड़ी में महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने इसमे हिस्सा लिया। सर्वप्रथम विद्यालय द्वारा अरिहंत कॉलोनी से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बच्चों द्वारा भगवान की झांकियां के साथ राम लक्षमण हनुमान का रूप धारण किया गया एवं बच्चों द्वारा जय श्री राम के जयकारे लगाए गए नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत कियाl https://youtube.com/shorts/i4zNrWZnpDw?si=Yzosl7JMPShNN0w4 विद्यालय में भगवान राम के चित्र पर पुष्प माला अर्पित की गई वह दीप प्रज्वलित किए…

Read More

जावरा। बीती रात रतलाम नाके पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दुसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसमें उपचार के लिए उदयपुर भेजा गया है। मिली जानकारी अनुसार सोमवार की रात करीब 9 बजे लेबड़ नयागांव फोरलेन के रतलाम नाका चौराहे पर अचानक एक बाईक डिवाईडर से टकरा गई। जिससे बाईक पर सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्है जावरा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित किया। वहीं दुसरे को रेफर किया, जहां से परिजन उसे उपचार के लिए उदयपुर ले गए। मृतक की…

Read More

– 6 से 18 वर्ष आयु समूह के 350 खिलाड़ी होंगे प्रतियोगिता में शामिल – तीन दिवसीय आयोजन का फाईनल होगा 26 जनवरी को जावरा। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिला बास्केटबॉल संघ एवं नगर पालिका जावरा से संयुक्त तत्वाधन में 43 वीं महामालव बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालक एवं बालिकाए 24 से 26 जनवरी 2024 को आयोजित होने जा रही है। बास्केटबॉल स्टेडियम डाक बंगला रोड जावरा पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 6 वर्ष से 18 वर्ष की करीब 350 बालक एवं बालिकाएं विभिन्न दलों में भाग लेकर प्रतियोगिता में खेंलेगी। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 जनवरी को…

Read More

– सावित्री दीदी ने रंगोली बनाकर जलाए दीप जावरा। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव पुरे भारतवर्ष के साथ ही ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र जावरा में मनाया गया। केन्द्र पर दलये जलाकर दीपोत्सव मनाया गया, जिसमें सैकड़ो ब्राह्मण बच्चों ने अपने हाथों से दीपक प्रचलित कर अपने मन में राम ज्योति को प्रज्वलित करने का संकल्प लिया। सेवा केंद्र की संचालिका बी.के. सावित्री दीदी ने सर्वप्रथम श्रीराम की रंगोली बनवाकर उसके चारों ओर दीपक जलाएं तथा सभी को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पावन धाम पर श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने पर मंगल शुभकामनाएं प्रदान की, जावरा सेवा केंद्र पर…

Read More

जावरा। शहर से लगे गांव भीमाखेड़ी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर अयोध्या में हुई श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। मंदिर समिति के अशोक जैन आंटिया के मार्गदर्शन में सोमवार को सुबह भीमाखेडी फाटक स्थित श्रीराम मंदिर से भव्य चलसमारोह निकाला गया। हनुमान भक्त मंडल और नवयुवक मंडल द्वारा निकाले गए चल समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल रहे। भीमाखेड़ी फाटक से शुरु हुआ चल समारोह भीमाखेड़ी स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुआ। जहां बालाजी महाराज को 56 भोग प्रसादी का भोग लगाया गया, बालाजी महाराज की महाआरती के साथ प्रसादी…

Read More

– नयामालीपुरा स्थित मठ मंदिर पर प्रभु प्रतिष्ठा के बाद एलईडी पर विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय ने किया प्रभुश्रीरामलला के दर्शन – पीपली बाजार स्थित श्रीराम मंदिर पर पोरवाल समाज ने की श्रीराम, लक्ष्मण व सीता जी की प्राण प्रतिष्ठा  – बस स्टेण्ड स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर पर दोपहर में आरती के बाद शाम को की गई 2500 दीयों से सजावट जावरा। 22 जनवरी को समय दोपहर 12 बजकर 29 मिनीट से शुरु हुआ 84 सेंकेण्ड का अभिजीत मूर्हूत, इसी मुर्हूत में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपनी जन्मस्थली अयोध्या में बने भव्य मंदिर में बिराजीत हुए प्रभुश्रीरामलला, प्रतिष्ठा के…

Read More

– अन्नक्षैत्र पर प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रत्येक वर्षगांठ पर नि:शुल्क भोजन करवाने प्रदान की राशि जावरा। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम समुचे भूमंडल पर भलीभान्ती देखी जा सकती है। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाए इस उत्सव में बढ चढकर अपनी भागीदारी प्रस्तुत कर रही है, कही भजन तो कहीं सुन्दरकान्ड का आयोजन हो रहा है तो कही भगवा ध्वज के साथ श्री राम का उदघोष करती हुई रैलीयाँ और प्रभात फेरीया निकाली जा रही है। श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से धरती का कोई प्राणी मात्र भी अछूता नहीं…

Read More

 – हजारों की संख्या में यात्रा में शामिल हुए रामभक्त – आज शहर के कई मंदिरों में होगी महाप्रसादी – रणजीत हनुमान मंदिर पर दिखाएंगे अयोध्या का सीधा प्रसारण जावरा। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मेरा जावरा मेरी अयोध्या की तर्ज पर पुरा शहर राम के रंग गया है, रविवार को शहर की सभी बस्तियों ने अपने अपने बस्ती क्षैत्र में श्रीराम की शोभायात्रा निकाली और प्रसादी का वितरण किया। वहीं रविवार को शहर का मुख्य आकर्षण रही श्री हनुमान चालिसा समिति की श्रीराम पालकी यात्रा, जिसने पुरे शहर को भगवे में रंग दिया। मठमंदिर से लेकर पीपली बाजार…

Read More