विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए हितग्राहियों को बांटे लाभ पत्र
– विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को मुलभूत सुविधाऐं प्रदान करने लगाया शिविर
जावरा। हमारा भारत देश आज विश्व में अग्रणिय है, सारे शक्तिशाली देश भी आज हमारे देश का लौहा मान चुके है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे देश को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ाकर दिया है। देश के साथ ही विधानसभा क्षैत्र को भी विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने कई विकास कार्य किए है।
यह बात भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के हितग्राही शिविर में मौजुद हितग्राहियों को सम्बोधित करते हुए कहीं। नपा विधायक प्रतिनिधि अजयसिंह भाटी ने कहा की किस प्रकार हमारा देश और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना काल जैसी विषम परिस्थितियों में भी करोड़ों देश वासीयों का ध्यान रखते हुए देश मे विकट स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी। नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने हितग्राहियों को अधिक से अधिक शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित करते हुए बधाई प्रेषित की। नपा सीएमओ दुर्गा बामनिया ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 6 फरवरी से 25 फरवरी, 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण के तहत रविवार को ताला नाका स्थित महेन्द्र नगर में आयोजन किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधाऐं प्रदान करना है। आयोजन में नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, नन्दकिशोर महावर, प्रभारी शहरी गरीबी उपशमन आसीफ कबाड़ी, सोनू यादव भाजपा मण्डल महामंत्री, पार्षद रजत सोनी, सोनू सोलंकी, पिंकी यादव, पिछडा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोलंकी, भाजपा नगर कोषाध्यक्ष घनश्याम सोलंकी, भाजपा अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष उंटवाल, तेजुब हुसैन, इफ्तेखार पठान, अकरम कबाड़ी, इरफान कुरैशी, मंचासीन रहे। अतिथियों ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्मण एवं दीप प्रज्जवलित कर कन्या पूजन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
सक्सेस स्टोरी पर हितग्राहियों ने किया संवाद –
आयोजन के दौरान मेरी कहानी मेरी जुबानी की सक्सेस स्टोरी पर हितग्राहियों से संवाद किया व लाडली लक्ष्मी योजना बिटियाओं का सम्मान किया एवं प्रमाण पत्र वितरण किया। इस मौके पर डॉ. करीमउल्लाह खान, शुभम सोनी, हरेन्द्र सेमिल, पंकज राणावत, सीमा कुरैशी, ऋतु सोनी, वर्षा श्रोत्रिय, महेश जर्मन आदि मौजुद रहे। संचालन पुखराज बिड़वान ने किया। आभार सीएमओ दुर्गा बामनिया ने माना।

