– नवागत एसडीएम राधा महंत ने शुक्रवार को किया पद ग्रहण
जावरा। अनुविभाग की नई अधिकारी के रुप में शुक्रवार को रतलाम की डिप्टी कलेक्टर रही राधा महंत ने जावरा एसडीएम के रुप में पद ग्रहण किया। पहले दिन एसडीएम महंत ने शहर का भ्रमण किया व व्यवस्थाओं को जाना। इसी बीच लोगों द्वारा नई एसडीएम का स्वागत किया गया। मीडिया से चर्चा करते हुए एसडीएम ने अपनी प्राथमिकता में शहर में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने के साथ ही ट्राफिक सुधार तथा रेलवे अण्डरब्रिज के काम को अपनी प्राथमिकता बताया। वहीं चौरासी बड़ायला के मामले में एसडीएम ने कहा कि वे ग्रामीणों को बुलाकर उनसे बैठकर चर्चा करेगी और उनकी मांग को कलेक्टर तक पहुंचाएंगी। आने वाले समय में होने वाले लोकसभा चुनाव निर्विघन रुप से सम्पन्न हो इसको लेकर भी एसडीएम ने आश्वस्त किया।
एसडीएम ने कहा जनता की समस्यों को सुलझाने के लिए हम बैठे है, किसी भी कोई समस्या है परेशानी है तो मंगलवार को जनसुनवाई के अलावा भी आकर मुझसे चर्चा कर अपनी परेशानी बता सकते है। जनता की समस्याओं का संभवत: तत्काल निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक पर कार्यो की प्रगति और रूप रेखा समझ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

