Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– सुबह सुबह शहर में छाया घना कोहरा, स्कूलों के समय में भी हुआ परिवर्तन – बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे बच्चों को उठानी पड़ी परेशानी जावरा। कड़ाके की ठंड के बाद जैसे तैसे मौसम खुशगवार हुआ हि था कि अचानक मंगलवार को सुबह मौसम ने फिर से पलटी मार दी। सोमवार को जहां गर्मी का आलम था,वहीं मंगलवार को जैसे ही सुबह लोगों की आंख खुली तो सुबह कोहरे के आगोश में हुई और मोसम एक फिर से ठंडा हो गया। करीब 11 बजे तक भी सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। सुबह सुबह कोहरा छाने से बोर्ड परीक्षा देने…
कथन के लिए सीएसपी कार्यालय पहुंचे चण्डालिया बंधु, करीब 100 पेंज के दस्तावेज सौंपें, अवलोकन करने के बाद मंगलवार को पुन: कथन के लिए बुलाया
– सीएसपी बोले आज दस्तावेज का अवलोकन करने के बाद कल पुन: कथन के लिए बुलाया जावरा। अरनीयापीथा मंडी के समीप शहर के भुपेन्द्र डांगी और मुकेश चंडालिया परिवार द्वारा साझेदारी में मेसर्स शुद्ध रिद्धी एग्रीफुड्स प्रा. लि. के पार्टनरों के बीच हुए विवाद के बाद अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। मामले में भुपेन्द्र डांगी ने छोखाधड़ी करने कुट रचित दस्तावेज के आधार पर फैक्ट्री को बम्बई के व्यापारी को बेचने के बाद भी बैंक से लिए लोन को नहीं चुकाने से डांगी प्रापर्टी निलामी होने की कगार पर पहुंचने के बाद डांगी ने सीएसपी दुर्गेश आर्मो को…
कंचनखेड़ी के चर्चित नाथुलाल हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट पुलिस गिरफ्त में
– पूर्व में पकड़े तीन आरोपी जेल में, शनिवार को पकड़े तीन रिमाण्ड पर – सुरेश जाट और राहुल जाट गिरफ्तार, आज होंगे न्यायालय में पेश जावरा। पिपलौदा ब्लाक के गांव कंचनखेड़ी निवासी 77 वर्षीय वृद्ध नाथुलाल चौधरी के साथ मारपीट कर उसे मौत के घाट उतारने वाले सभी आठ आरोपी पुलिस गिरफ्त में पहुंच गए है। सोमवार को पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी पिपलौदा जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रविवार की शाम को राहुल जाट की भी गिरफ्तारी हो गई थी। जिसके बाद अब सुरेश और राहुल दोनो पुलिस की गिरफ्त है,…
– शहर में बने 6 परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे परिक्षार्थी, जुते मोजे और स्वेटर भी उतरवाएं – कमला नेहरु परीक्षा केन्द्र के बाहर हुआ प्रतिबंधों का उल्लघन, 100 मीटर के अंदर खेलते दिखे बच्चे व युवा जावरा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बोर्ड परिक्षाऐं प्रारंभ कर दी गई है। सोमवार को कक्षा 10 वीं पहला पर्चा भी हो गया। सुबह करीब 8 बजे से ही जावरा में बनाए गए 6 परीक्षा केन्द्रों पर विद्यार्थियों की चहल पहल दिखाई देने लगी। पहला दिन होने के चलते सभी परीक्षार्थी समय से पहले ही अपने अपने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे और सूची अनुसार…
जावरा। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते रविवार को सुतारीपूरा स्थित डीपी मैं आग लग गई। एक के बाद एक चिंगारियां गिर रही थी। इस डीपी के पास श्रीराम मंदिर, भोलेनाथ मंदिर ओर भैरुजी का मंदिर है, जहा प्रतिदिन भक्तो का आना जाना दिन भर लगा रहता है। इसके साथ ही पास में एचडीएफसी बैंक ओर बैंक मैं आने वाले खाता धारक अपने दो पहिया वाहन भी डीपी के आसपास खडे करते है, ऐसे में कभी भी गंभीर घटना घटित हो सकती है। विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी घटना के होने का इंतजार कर रहे है ओर घटना…
जावरा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय भीमाखेड़ी पर पदस्थ शिक्षक पुरुषोत्तम मौर्य को 39 वर्ष 11 माह की सेवा के पश्चात सेवानिवृति पर विद्यालय स्टॉफ और ग्राम पंचायत भीमाखेड़ी की शाला प्रबंधन समिति ने शिक्षक मौर्य का विदाई समारोह आयोजित किया। अतिथि के रुप में सीएम राईज स्कूल जावरा के प्राचार्य राजेन्द्र बौस, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जीएल आर्य, राजस्व विभाग के किशोर खर्नीवाल तथा दीपदर्शी बोस, काटजु हाई स्कूल प्राचार्य हिमा सोलंकी, सरपंच विष्णुबाई मौर्य, उपसरपंच अर्जून प्रजापत, अकादमिक समन्वयक चरणसिंह, सजय पाँचाल, नीता शर्मा, जन शिक्षक महेन्द्र त्रिवेदी, असीम क्षौत्रिय के साथ ग्राम पंचायत के पंच, शाला प्रबंधन समिति सदस्य…
थाना प्रभारी और जांच अधिकारी को लापरवाही बरतना पड़ा भारी, एसपी ने किया निलंबित, नाथुलाल हत्या काण्ड में फिर उबला ग्रामीणों का आक्रोश …
– जनपद उपाध्यक्ष के घर के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन – एसडीएम, एसडीओपी पहुंचे कंचनखेड़ी, दी समझाईश – दो आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजऱ जावरा। पिपलौदा ब्लाक के गांव कंचनखेड़ी निवासी 77 वर्षीय वृद्ध नाथुलाल चौधरी की मारपीट के बाद हुई मौत के चलते रविवार को फिर ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। पिपलौदा जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जाट के मकान के बाहर परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के मकान गिराने की मांग को लेकर अड़ गए। सूचना पर एसडीएम अनिल भाना और एसडीओपी शक्तिसिंह मोके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्है…
दिन रात ड्यूटी देने के बाद भी नहीं मिल रहा मानदेय, मुख्यमंत्री के नाम विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय को सौंपा ज्ञापन
– नगर एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय को सौंपा ज्ञापन जावरा । नगर एवं ग्राम सुरक्षा समिति पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय को आवेदन दिया। रिंगनोद नगर सुरक्षा समिति सदस्यो ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 222 में सदस्य निरंतर दिन व रात डयूटी देते आ रहे है लेकिन लंबे समय से उन्हे कोई मानदेय नही दिया जा रहा है। साथ ही सदस्यों को कोई वर्दी या आईडी कार्र्ड भी नही दिया गया। उक्त समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण करने की…
भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवानी को भारत रत्न दिए जाने पर माना प्रधानमंत्री का आभार
जावरा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च पुरूस्कार भारत रत्न प्रदान करने की घोषणा पर भाजपा के वििरष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कोठारी ने बताया कि लालकृष्ण आडवाणी भाजपा के असंख्य कार्यकर्ताओंं की प्रेरणा स्रोत रहे है। उन्होंने सुचिता के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई, इस दौरान उनका अनेक अवसरों पर जावरा आगमन हुआ, जिसमें आडवाणीजी की राम जन्मभूमि आंदोलन अंतर्गत बहुचर्चित सोमनाथ से अयोध्या रथ यात्रा जैन दादावाड़ी में श्री हेमेन्द्रसुरीजी महाराज…
बोर्ड परीक्षा का केन्द्र पहाडिय़ा रोड़ पर, प्रवेश पत्र में लिखा कश्मीरी गली, माशिमं की गलती से भटकेंगे विद्यार्थी
– 5 फरवरी से प्रारंभ हो रही बोर्ड परीक्षा, जावरा में बने 6 परीक्षा केन्द्र, सरस्वती पूरम पर बने केन्द्र के छात्रों को पड़ेगा भटकना – निर्माणाधीन सीएम राईज स्कूल के कमरों में परीक्षा देंगे छात्र – विद्यालय ने की तैयारी, हॉल में लगाई टेबले, डाले रोल नंबर जावरा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से आयोजित की जा रही है, बोर्ड परिक्षाओं को लेकर मंडल ने जावरा में 6 परीक्षा केन्द्र बनाए है, जिनमें से 3 शासकीय स्कूलों में तो 3 निजी स्कूलों में बनाए गए है। जिसमें सीएम राईज…
