भाजपा ने सुधीर गुप्ता पर पुन: जताया भरोसा, घंटाघर चौराहे पर समर्थकों ने की जमकर आतिशबाजी
जावरा। आगामी लोकसभा चुनाव के लेकर शनिवार की देर शाम भाजपा ने 195 उम्मीद्वारों की सूचि जारी की, जिसमें जावरा मंदसौर संसदीय क्षैत्र से तीसरी बार भाजपा ने सांसद सुधीर गुप्ता पर ही भरोसा जताते हुए उन्है इस लोकसभा चुनाव में भी मैदान में उतारा है। गुप्ता का टिकट मिलते ही समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जावरा के घंटाघर चौराहे पर ढोल ढमाकों के साथ जोरदार आतिशबाजी कर केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी, पूर्व पार्षद मोहन पटेल, भारतीय जनता पार्टी नगर मंत्री सुभाष टुकडय़िा, रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमेन वीरेंद्र सिसोदिया (केवी), सैय्यद अमजद अली, प्रमोद पुरोहित, रवि गुल्या, विकास सोनी, मनोज नामदेव, अभिषेक अग्रवाल, गोपाल सैनी, जीवन चारोडिय़ा, अरशद अली, फरीद खान, गफ्फार भाई, पीयूष चौधरी, महावीर धाड़ीवाल, संजय दिया, अब्बास भाई बोहरा, ओमप्रकाश मांदलीया, अजमत भाई नूर, गब्बू भाई के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


