जावरा। शहर के पिपलौदा रोड़ स्थित पटेल कॉलोनी में बीती रात बदमाशों ने फिर से धावा बोलते हुए करीब दो घरों के साथ एक आफीस के ताले चटकाते हुए नगदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ किया है।
औद्योगिक क्षैत्र थाना से मिली जानकारी अनुसार पिपलौदा रोड़ स्थित पटेल कॉलोनी में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने बिल्डर प्रतीक राठौर (कल्पतरु) के कार्यालय के ताले तोड़कर अंदर रखी नगदी चुरा ली, वहीं अंकित सिंह परिहार के मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर बदमाश अंदर घुसे और अंदर अलमारी में रखी सोने की ज्वेलरी चुरा ली, वहीं कॉलोनी के ही संकेत शर्मा के घर का ताला तोड़कर वहां भी चोरी को अंजाम दिया। सूचना पर सुबह पुलिस पटेल कॉलोनी पहुंची और मोका मुआयना किया। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालें और बदमाशोंा की तलाश प्रारंभ कर दी है।



