जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर जावरा के तीन पूर्व छात्रों का सेना में चयन होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है, स्कूल परिवार द्वारा उनका घर पर जाकर स्वागत सम्मान किया गया। इसमें छात्र लखन जटिया केरवासा, गोपाल धाकड़ चौरासी बड़ायला,सुरेंद्रसिंह सोलंकी बामनखेड़ी का चयन आर्मी में हुआ है। आज ग्राम केरवासा जाकर छात्र लखन जटीया का स्वागत सम्मान किया गया। विद्यालय के हेमंत जोशी, अभिराज सिंह सोलंकी, ललिता पंवार एवं श्रुति जोशी इस अवसर पर मौजूद थे।


