– राहुल गांधी की न्याय यात्रा के रतलाम जिले में प्रवेश को लेकर जावरा में ली कार्यकर्ताओं की बैठक
– जावरा विधानसभा से अधिक से अधिक की संख्या में सतरुंडा पहुंचने का किया आव्हान
जावरा। कांग्रेस पार्टी बहुत पुरानी और जनाधार वाली पार्टी है, पार्टी का 131 साल पुराना इतिहास है, हमारे नेता राहुल गांधी एक डायनेमिक नेता है, ऊर्जावान नेता है यही कारण है कि केन्द्र में बैठी भाजपा की सरकार उनसे डरती है। हमारे नेता अन्याय के खिलाफ न्याय यात्रा लेकर रतलाम जिले में आगामी 6 मार्च को प्रवेश कर रहे है। जिसमें हमें अधिक से अधिक की संख्या में सतरुंडा पर एकत्रित होकर हमारे नेता के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलना और पार्टी को मजबुत बनाना है, पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की 29 सीटों मे से अधिकांश सीटो पर चुनाव जीतेगी।
यह बात मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने शुक्रवार को स्थानीय सांई रिसोर्ट पर आयोजित मंडलम, सेक्टर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान कहीं। बच्चन ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश में खासा उत्साह है, आम कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी से मिलवाने के लिए क्या सिस्टम बनाने यहां आए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में आई इस न्याय यात्रा से कार्यकर्ताओं जोश पैदा होगा। जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है, उन राज्यों में भाजपा ने जो वादे किए थे, वे पुरे नहीं किए है। जनता ने आपको चुनकर भेजा है तो आप अपने वादे पुरे करों, विधानसभा के संकल्प पत्र में जिन सुविधाओं का उल्लेख था, वह भी पुरा नहीं किया गया। भाजपा को जनादेश का सम्मान करना चाहिए।
अधिक से अधिक की संख्या में शामिल होने किया अनुरोध –
कार्यकर्ताओं को यात्रा प्रभारी राजेन्द्र रघुवंशी, राघवेन्द्रसिंह तौमर, जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, जावरा विधानसभा न्याय यात्रा प्रभारी राजेश भरावा, जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़, पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद युसूफ कड़पा, नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, पिपलौदा जनपद अध्यक्ष योगेन्द्रसिंह सोलंकी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वंदना पुरोहित, मंडल अध्यक्ष दिलीपराव मंडलोई ने भी सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी की न्याय यात्रा में अधिक से अधिक की संख्या में सम्मलित होने का आव्हान किया। इस दौरान शांतिलाल दसेड़ा, प्रेमसुख पाटीदार, मनोहरलाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सानिया खान, जिला सहकोषाध्यक्ष कविता चौहान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा, कान्हा हाड़ा, इमरान मंसूरी, जगदीश यादव चिकलाना, श्रीपाल जैन, कृष्णा पाटीदार, रामनारायण हरा, जावेद पॉपुलर, जीतू मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे। संचालन यूसुफ़ अली बोहरा ने किया। आभार विधानसभा अध्यक्ष अंकित ललवानी ने माना।