– पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों पर बनाया प्रकरण, 4 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 2 आरोपी मौके से फरार
जावरा। दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे के भूतेड़ा इंटरचेंज के समीप स्थित पेट्रोल पम्प लूटने की योजना बनाते चार कंजरों को सरसी चौकी पुलिस ने धरदबोचा, पुलिस ने मौके से 4 कंजरों को गिरफ्तार किया, वहीं 2 कंजर मौके से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने चारो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्है जेल भेज दिया गया।
सरसी चौकी प्रभारी विजय बामनिया ने बताया कि बुधवार की रात में सूचना मिली कि बिलाखेड़ा नाले के समीप करीब 5 से 6 कंजर बैठकर भुतेड़ा पेट्रोल पम्प पर लूट करने की योजना बना रहे है, मुखबीर सूचना पर औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना जावरा और सरसी चौकी की टीम ने मौके पर दबिश दी तो वहां करीब 6 कंजर बैठे चर्चा कर रहे थे। पुलिस को देख कंजरों ने भागना शुरु कर दिया। घेरा बंदी कर पुलिस ने कंजरों को पकड़ा। जिसमें 4 कंजरों को पुलिस ने पकड़ लिया, 2 कंजर मौके से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूट की योजना विफल हो गई।
इन कंजरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार –
सरसी चौकी प्रभारी बामनिया ने बताया कि मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों पर भादवि की धारा 399, 402 व 25 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। लूट की योजना बनाते 4 आरोपी जिनमें जितेन्द्र पिता मनोहर कंजर (55), रुपेश पिता सनोहर कंजर (30) , मनीष पिता स्वराज कंजर (35), करण पिता जितेन्द्र कंजर (19) सभी निवासी राजाखेडी कंजर डेरा शामिल है, वहीं मामले में राहुल पिता तिवारियां कंजर, कमल पिता मुंशी कंजर दोनो निवासी राजाखेड़ी फरार है। जिनकी तलाश जारी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि जितेन्द्र कंजर के कब्जे से एक खटके दार चाकु, काले कलर का एक फेश मास्क व एक टार्च एवरेडी कंपनी की फायबर कलर तथा रूपेश कंजर के कब्जे से एक लकडी का डंडा करीबन 4 फिट लंबाई व एक काले रंग का फेस मास्क, आरोपी मनीष कंजर के कब्जे से एक धारदार लोहे का धारिया व एक प्लायर, एक काले कलर का फेस मास्क, आरोपी करण सिसोदिया के कब्जे से एक लोहे का सरीया, अल्ट्राटेक कंपनी की टेप तथा एक 15 फिट रस्सी का टुकडा जप्त किया है। पुलिस ने गिरफ्तारशुदा चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।


