– सर्वानुमति से मनोनीत किए गए नए पदाधिकारी
जावरा। श्री महावीर जैन स्कूल संयुक्त शिक्षण समिति के संरक्षण में विगत लगभग 25 वर्षों संचालित नवनिर्मित व सुसंस्कारीत श्री महावीर जैन नेशनल स्कूल की संचालन समिति के पदाधिकारियों के चुनाव मंगलवार को सर्वानुमति से सम्पन्न हुए। जिसमें नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
विद्यालय प्राचार्य व व्यवस्थापक अश्विन गंगवाल ने बताया कि समिति के पूर्वाध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा की अध्यक्षता में विद्यालय शिक्षण समिति की बैठक हुई जिसमें आगामी तीन वर्षों के लिए नवीन पदाधिकारियों के चुनाव सर्वानुमति से सम्पन्न हुए जिसमें शिक्षण समिति के परामर्शदाता पद पर समाजसेवी बाबुलाल खेमसरा, पुर्वाध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा, अध्यक्ष नगीनचंद सकलेचा, उपाध्यक्ष मदनलाल धारीवाल, सचिव पंकज कांठेड, कोषाध्यक्ष अजीत चत्तर व सहसचिव के लिए शेखर नाहर व कार्यकारिणी में वरिष्ठ सदस्य जम्बुकुमार गंगवाल, हिम्मत कुमार धारीवाल, हिम्मत कुमार गंगवाल व पुखराज पटवा चुने गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत मोतियों की माला से निवृतमान अध्यक्ष सुजानमल कोचट्टा व समिति के वरिष्ठ पुखराज पटवा ने किया तथा बधाईयां देते हुए शुभकामनाएं दी। अन्त में समिति के दिवंगत सदस्यों व सदस्यों के दिवंगत परिवारजनों व दिवंगत दानदाताओं का उल्लेख करते हुए विशेष रूप से स्व. पुष्पा नगीन सकलेचा व स्व. संगीता शेखर नाहर के आकस्मिक निधन पर शोक-संवेदना के साथ दो मिनट का मोन रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

