– नपा सीएमओ और अधिकारियों के साथ नपाध्यक्ष को मिला सम्मान पत्र
जावरा। केन्द्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय ने मंगलवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणामों की घोषणा की। साफ-सफार्ई के मामले में नगर पालिका परिषद जावरा राज्य स्तर पर 1 लाख की आबादी वाले शहरों में 86 वां स्थान मिला है। यह पहली बार है जब नगर परिषद की सफार्ई व्यवस्था राज्य स्तर पर अंडर 100 में शामिल हुई है। नपाध्यक्ष, सीएमओं व स्वच्छता प्रभारी के साथ कर्मचारियों का मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भोपाल में सम्मानित किया गया।
भारत सरकार आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में राज्य स्तर पर एसएलपी में शीर्ष स्कोर (रैंक 2) 50 हजार से 1 लाख की आबादी वाले शहरों में नगर पालिका परिषद् जावरा को देश में कुल 3 हजार 970 नगर पालिकाओं मे से 86 रेंक प्राप्त करने पर लाल परेड ग्राउंड भोपाल में आयोजित स्वच्छता प्रेरणा समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं आवास प्रतिभा बागरी व अन्य मंत्रीगणों द्वारा नपाध्यक्ष अनम-मो. युसुफ कड़पा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओं दुर्गा बामनिया, स्वास्थ्य शाखा प्रभारी यास्मीन-इमरान कबाड़ी प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी लोकेश कुमार विजय, लिपिक हरेन्द्र सेमिल, प्रभारी मेट किशोर कल्याणे को सम्मानित किया।
जावरा नगर पालिका को किसी भी परिषद् में प्रथम बार इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने पर सभी पार्षदों नपा कर्मचारी, सफाई कर्मचारियों ने अध्यक्ष अनम कड़पा एवं सीएमओं दुर्गा बागनिया को बधाई प्रेषित की। उक्त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण नपा परिषद् हॉल में आयोजित किया गया था। जिसमें नपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद युसुफ कड़पा, राजस्व प्रभारी लोकेश विजवा, पार्षद प्रतिनिधि विनोद ओरा, सहायक यंत्री शुभम सोनी, उपयंत्री राजीव राव, ऋषभ काश्यप, सिद्दी बेग, महेश जर्मन, पुखराज बिड़वान के साथ नपा कर्मचारीगण उपस्थित थे।


