– सीबीएमओ ने पहला टीका लगवाकर किया शुभारंभ
जावरा। बिसीजी वैक्सीनेशन प्रोग्राम का जावरा ब्लॉक में शुभारंभ हुआ। पहले दिन 63 टीके लगाए गए। वैक्सीनेशन का यहां अभियान 3 माह चलेगा। प्रति सप्ताह सोमवार ओर गुरूवार को टीके लगाए जाएगे। गुरूवार को प्रथम टीका सीबीएमओं डॉ. शंकरलाल खराडी ने लगवाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथि के रुप में वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद रजत सोनी सहित विभाग के सदस्य उपस्थित थे।


