– हर हर महादेव भक्त मंडल और बीएम ग्रुप महाशिवरात्रि के अवसर पर निकालेगा बाबा जागनाथ की शाही सवारी
– जावरा के प्रसिद्ध बैण्ड, डीजे और ढोल ढमाकों के साथ निकलेंगे बाबा जागनाथ
जावरा। महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को नगर में पुरी श्रृद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। ब्रह्म मुर्हूत से लेकर देर रात तक शिवालयों में भक्ति का सैलाब उमडेगा, पर्व को लेकर मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा भी हो चुकी है। शिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हर हर महादेव भक्त मंडल और बीएम ग्रुप द्वारा बाबा जागनाथ महादेव की शाही सवारी के साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी रखा है। दोपहर करीब 3 बजे पूल बाजार स्थित श्री जागनाथ महादेव मंदिर से शाही सवारी निकलेगा जो पुरे शहर का भ्रमण कर पुन: जागनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी। शाही सवारी में भस्म रमैया भक्त मंडल के साथ लवाजमा तथा जावरा का प्रसिद्ध बैण्ड, डीजे और ढोल ढमाकों की धुन पर युवाओं की टोली बाबा महादेव की भक्ति में झुमेंगे। वहीं रात 8 बजे जागनाथ महादेव मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें रतलाम के भजन गायक त्रिलोक परिहार अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। हर हर महादेव भक्त मंडल, बीएम ग्रुप और भस्म रमैया भक्त मंडल के सदस्यों ने बाबा की शाही सवारी में अधिक से अधिक की संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

