– शनिवार को ठेकेदार का विरोध करने वाले भाजपा पार्षदों व पदाधिकारियों ने किया चोडीकरण कार्य का शुभारंभ
जावरा। मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत चोथे चरण के अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 12 स्थित शुक्रवारियां में सड़क चोडीकरण कार्य का शुभारंभ शनिवार को भाजपा पदाधिकारियों और नपा के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने किया। उक्त सड़क को चोड़ीकरण करने का काम रतलामी गेट से खाचरोद नाके तक का नाला पांच साल में भी पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदार को दिया गया है, जिससे अब इस सड़क की गुणवत्ता क्या होगी यह फिलहाल कहना मुश्किल है। बहरहॉल शुक्रवारियों के रहवासियों को यह सौगात विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयासों से मिली है।
शनिवार को मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना के तहत चतुर्थ चरण के अंतर्गत वार्ड 12 शुक्रवारिया बाजार में रोड़ चोडीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि युसूफ कडपा, उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, वार्ड पार्षद अनिल मोदी, नगर अध्यक्ष राजेश शर्र्मा के साथ सुभाष पटवा, सुभाष टुकडिय़ां की पावन उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर पूर्व पार्षद शिखर धारीवाल, विधायक प्रतिनिधि अजयसिंह भाटी, पुखराज पटवा, नपा इंजीनियर शुभम सोनी, राजीव राव, शैलेंद्र सोलंकी, विमल पोखरना, दर्शन पीपाड़ा, महेश जर्मन के साथ अतहरउद्दीन आद उपस्थित थे। संचालन पूर्व पार्षद शिखर धारीवाल ने किया। आभार सुभाष टुकडिय़ा ने माना।

