जावरा। भारत सरकार की एडिप योजना के अन्तर्गत जिले के पात्र दिव्यांगजनों को जीवन सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु कलेक्टर कार्यालय सामाजिक न्याय के आदेशानुसार बुधवार को जनपद पंचायत जावरा में वयोश्री दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 85 दिव्यांगों ने भाग लिया। जिसमें करीब 35 लाभार्थियों का चयन किया गया। जिनमें शासन स्तर से विभिन्न उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
जनपद पंचायत सीईओ बलवंत नलवाया ने बताया कि शासन के आदेशानुसार बुधवार को जनपद पंचायत परिसर में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पुराने कार्ड एवं नवीन कार्ड का पंजीयन किया गया। जावरा में शिविर आयोजित होने पर दिव्यांगों को जावरा में ही कार्ड बनाने की सुविधा मिली। बुधवार को लगाए गए शिविर में करीब 85 दिव्यंागा ने सहभागिता की, जिसमें से करीब 35 दिव्यांगो का चयन किया गया। जिन्है भारतीय कृत्रिम निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा श्रव्य यंत्र, ट्राईसिकल, मोटराईज्ड ट्राईसिकल आदि प्रदान किए जाएंगे। बुधवार को लगे शिविर में जनपद पंचायत जावरा के साथ पिपलौदा और बड़ावदा के दिव्यांगों ने भी लाभ लिया।