Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– सुबह निकाली वाहन रैली, शाम को बहराणा साहब की शोभायात्रा – समाजजनों ने श्री झुलेलाल जयंति पर अपना व्यापार व्यवसाय रखा बंद जावरा। पूज्य सिंधी पंचायत सामाजिक ट्रस्ट आराध्य देवता श्री झूलेलाल भगवान का जन्मोत्सव बुधवार को धूमधाम के साथ मनाते हुए अपने नववर्ष का शुभारंभ किया। चेटीचंड पर्व चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस दिन सिंधी समाज के लोग जीवन में सुख समृद्धि की कामना के लिए वरुण देवता की पूजा करते है। भगवान श्री झूलेलाल को जल देवता का अवतार माना जाता है। चेटीचंड पर्व अब धार्मिक महत्व तक ही समिति…
– नववर्ष मिलन पर गोट के साथ हुआ सम्मान समारोह जावरा। राठौर समाज जावरा की नववर्ष मिलन और वार्षिंक गोट का आयोजन राठौर धर्मशाला पर किया गया। जिसमें भगवान श्री गणेश की आरती के साथ ही समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया। समाज के नवीन अध्यक्ष जगदीश सोलंकी ने अपनी कार्यकारिण का विस्तार करते हुए 10 वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ 21 पदाधिकारियों व सदस्यों की कार्रकारिणी घोषित की। जिसमें सचिव पद पर पवन परमार (मामाश्री), कोषाध्यक्ष पद पर विकास राठोर (सर) को मनोनित किया गया। समाज के वरिष्ठ समाजसेवी रमेशचन्द्र सोलंकी को कर्मयोद्धा नाम देकर सम्मानित किया। वहीं सभी नवीन…
– राजपुत समाज के लिए अमर्यादित भाषा का उपयोग करने पर समाज में रोष व्याप्त जावरा। भाजपा सरकार के केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला द्वारा राजपूत समाज पर की गई अभ्रद टिप्पणी अमर्यादित भाषा को लेकर देशभर में आक्रोश व्याप्त है, राजस्थान और गुजरात के राजपुत समाज के साथ ही अब मध्यप्रदेश के राजपुत समाज में भी भाजपा के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा हैं। रुपाला द्वारा सार्वजनिक रुप से माफी मांगने के साथ ही उनका सांसद का टिकट वापस लेने की मांग को लेकर समस्त राजपुत समाज प्रदर्शन कर रहा है। इसी कड़ी में करणी सेना परिवार रतलाम द्वारा जावरा…
जावरा। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 29 स्थित पिपलोदा रोड चौराहे पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्याऊ जल मंदिर का शुभारंभ प्रबुद्धजन द्वारा किया गया। उक्त प्याऊ का संचालन लायंस क्लब जावरा, चित्रांश सामाजिक संस्था, नगर पालिका के सहयोग किया जाता हैं। इस अवसर पर लायंस अध्यक्ष अजय सकलेचा, नपा पार्षद रजत सोनी, चेयरमैन विजय पामेचा, पार्षद शिवेंद्र माथुर, समाजसेवी सुनील तिवारी, महेश जसानी, आमू सेठ, सौरभ आंचलिया, नीलू माथुर आदि ने किया। आभार अभिषेक खराड़ी ने माना।
जावरा। पूज्य सिंधी पंचायत सामाजिक ट्रस्ट आराध्य देवता श्री झूलेलाल भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगा तथा सिंधी नववर्ष की शुरुआत होगी। चेटीचंड पर्व चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस दिन सिंधी समाज के लोग जीवन में सुख समृद्धि की कामना के लिए वरुण देवता की पूजा करते है। भगवान श्री झूलेलाल को जल देवता का अवतार माना जाता है। चेटीचंड पर्व अब धार्मिक महत्व तक ही समिति नही बल्कि सिंधु सभ्यता के प्रतीक के तौर पर जाना जाने लगा है। सिंधी समाज बुधवार को अपना व्यवसाय पूर्णत: बंद रखकर झूलेलाल जन्मोत्सव मनाएगा। इस…
जावरा। पीपली बाजार जैन मंदिर में नववर्ष चैत्र सूदी एकम को आगामी एक वर्ष हेतु मंदिर में स्थित सभी मंदिरों में अष्टप्रकारी पूजन एवं अखंड ज्यौत के चढावे प्रारंभ हुए। समाजनों की उपस्थिति में लाभार्थी परिवारों ने लाभ लिया। श्री राजेन्द्र जैन पेढी ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी सर्राफ प्रकाश कांठेड़ ने बताया कि श्री सुपाश्र्वनाथ की अखण्ड ज्योत का लाभ सुजानमल एवं माता सोहनबाई मेहता की स्मृति में राजेश, मंगलेश, सार्थक, प्रियांशु मेहता परिवार ने लिया। श्री आदिनाथजी की अखण्ड ज्यौत का लाभ स्व. सागरमल, मोतीलाल, स्व. सुगनबाइ्र दसेड़ा की स्मृति में विजयकुमार, अनिलकुमार, अर्पितकुमार, अंशुल कु मार, आकाश, इंवाश…
– भारत विकास परिषद ने चैत्र प्रतिपदा पर सूर्य को दिया अध्र्य – पूल बाजार स्थित जागनाथ महादेव की उतारी महाआरती जावरा। ब्रह्माजी ने जब इस सृष्टि का निर्माण किया था, उस समय भगवान सूर्य नारायण ने पहली किरण पृथ्वी पर भेज कर हर प्राणी में शक्ति का संचार किया था। सृष्टि निर्माण की प्रक्रिया इसी से आगे बढ़़ी, हिंदू धर्म शास्त्र पूर्ण वैज्ञानिक आधार पर सृष्टि के निर्माण की पूरी कहानी कहते हैं हमें शास्त्रों का अध्ययन कर अपने आप को प्रकृति के साथ जोडऩा चाहिए। उक्त विचार संस्था भारत विकास परिषद अध्यक्ष अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी सामवेदी ने भारत…
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वतीपूरम पहाडिय़ा रोड जावरा पर मंगलवार को विद्यालय परिवार के सदस्यों ने प्रात:काल सूर्य को अध्र्य देकर सूर्य की आराधाना कर हिन्दु नववर्ष का स्वागत सत्कार किया और देश की खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख हेमंत जोशी ने बताया कि घंटाघर चौराहे पर गुडी बनाकर उसकी पूजा अर्चना कर राहगीरों को कुमकुम तिलक लगाकर तथा नीम व मिश्री का शरबत पिलाकर नववर्ष की बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक तन्मय सोनी, अध्यक्ष अनिल पावेचा, उपाध्यक्ष शीतल चोरडिय़ा, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, प्राचार्य रेनुबाला शर्मा, प्रधानाचार्य वत्सला रुनवाल सहित…
एनएसयूआई ने मनाया 54 वां स्थापना दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर किया माल्यापर्ण
– पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर किया माल्यापर्ण जावरा। भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस का अनुसांघिक भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का 54 वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्है श्रृद्धासुमन अर्पित कर स्थापना दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष शर्मा ने इंदिरा गांधी द्वारा एनएसयूआई की स्थापना, उद्देश्य पर प्रकाश डाला, वही एनएसयूआई विद्यार्थियों की किस तरह से सहायता करती है इसके बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आरटीआई जिलाध्यक्ष दीपक परमार, युवा नेता जीतू मालवीय, एनएसयूआई जिला महासचिव निकिता मालवीय, एनएसयूआई…
– स्टेशन रोड़ चौराहा तथा लाला गली पर आरओ वाटर से बुझाएंगे प्यास जावरा। नगर की जनरल मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा संस्था सेवा प्रकल्प के अंतर्गत इस भीषण गर्मी में दो स्थानों पर प्याऊ का संचालन प्रारंभ किया गया। इस प्याऊ का संचालन पूरी गर्मी में लगभग 3 महीने तक ठंडे पानी की कैनो द्वारा जनता को पानी पिलाकर गर्मी में उनकी प्यास बुझाने का सेवा कार्य किया जाएगा। प्याऊ का शुभारंभ रेलवे फाटक स्थित हनुमान मंदिर के सामने एवं दूसरा लालागली पर किया गया। दोनों स्थानों पर प्याऊ का मेंटेनेंस में संस्था के दो सदस्य दिलीप मोदी एवं अर्पित कोचटा…
