– सुबह निकाली वाहन रैली, शाम को बहराणा साहब की शोभायात्रा
– समाजजनों ने श्री झुलेलाल जयंति पर अपना व्यापार व्यवसाय रखा बंद
जावरा। पूज्य सिंधी पंचायत सामाजिक ट्रस्ट आराध्य देवता श्री झूलेलाल भगवान का जन्मोत्सव बुधवार को धूमधाम के साथ मनाते हुए अपने नववर्ष का शुभारंभ किया। चेटीचंड पर्व चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस दिन सिंधी समाज के लोग जीवन में सुख समृद्धि की कामना के लिए वरुण देवता की पूजा करते है। भगवान श्री झूलेलाल को जल देवता का अवतार माना जाता है। चेटीचंड पर्व अब धार्मिक महत्व तक ही समिति नही बल्कि सिंधु सभ्यता के प्रतीक के तौर पर जाना जाने लगा है। जन्मोत्सव के तहत समाजजनों ने सुबह वाहन रैली निकाली तो शाम को पूज्य बहिराणा साहेबा की शोभायात्रा निकाली जो पुरानी धानमंडी स्थित श्री झुलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरी।
सुबह से हुए धार्मिक आयोजन –
चेटीचंड पर्व के तहत पुरानी धानमंडी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर प्रात: 8 बजें पूजा व भजन कीर्तन, प्रात: 9 बजें नगर के मुख्य मार्गो से पारिवारिक वाहन रैली निकाली गई, 10:15 पर सभी आयु वर्ग के लिए सिंधी ग्रुप की डांस प्रतियोगिता, दोपहर 12: 45 बजें पूज्य बहराणा साहिब ज्योत प्रज्जवलन एवं महाआरती, दोपहर 1:30 बजें लंगर प्रसादी एवं सायं 5 बजें पूज्य बहराणा साहिब शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गई। रात्रि 9 बजें पूज्य बहराणा साहिब विर्सजन के साथ पर्व का समापन किया गया। समस्त धार्मिक आयोजन में समाजजनों ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की।






