– भारत विकास परिषद ने चैत्र प्रतिपदा पर सूर्य को दिया अध्र्य
– पूल बाजार स्थित जागनाथ महादेव की उतारी महाआरती
जावरा। ब्रह्माजी ने जब इस सृष्टि का निर्माण किया था, उस समय भगवान सूर्य नारायण ने पहली किरण पृथ्वी पर भेज कर हर प्राणी में शक्ति का संचार किया था। सृष्टि निर्माण की प्रक्रिया इसी से आगे बढ़़ी, हिंदू धर्म शास्त्र पूर्ण वैज्ञानिक आधार पर सृष्टि के निर्माण की पूरी कहानी कहते हैं हमें शास्त्रों का अध्ययन कर अपने आप को प्रकृति के साथ जोडऩा चाहिए। उक्त विचार संस्था भारत विकास परिषद अध्यक्ष अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी सामवेदी ने भारत विकास परिषद की जावरा शाखा द्वारा चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर मंगलवार को सुबह पुल बाजार स्थित श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर सूर्य को जल अर्पित करते हुए कहीं। त्रिवेदी ने भगवान सूर्य नारायण को 12 रूपों की की महिमा की जानकारी देते हुए हिंदू नव वर्ष का महत्व बताया। शुभारंभ पर धर्मेंद्रसिंह सिसोदिया (एडवोकेट), राठौर समाज अध्यक्ष जगदीश सोलंकी का स्वागत संस्था के सदस्यों ने किया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य आईपी त्रिवेदी ने भजन की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई साथ ही संस्था सदस्यों को संस्था के कर्तव्यों को पालन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संयोजन संस्था कोषाध्यक्ष डॉ अशोक पाटीदार एवं लोकेश पडया ने किया। संचालन लोकेश शर्मा ने किया। आभार संस्था सचिव देवेंद्र शर्मा भारद्वाज ने माना।
इन्होने दिया सूर्य को अध्र्य –
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संस्था सदस्य शेखर नाहर, संजय पांचाल, हेमलता शर्मा, मनोज अग्रवाल, शीतल चौरडिया, यश जैन, सतीश सेठिया, वीरेंद्र सिंह तोमर, लोकेंद्र सिंह सोलंकी, दिनेश भावसार, सुनील तिवारी, प्रेमराज सांखला, वैभव रांका, प्रहलाद मेहरा, दिनेश सुराणा, संतोष मेड़तवाल, जितेंद्र शर्मा, संजय स्वर्णकार, दीपक साधु, सुधीर कोचट्टा, राकेश रावल, संजय मोदी, पार्षद शिवेंद्र माथुर, रजत सोनी, राजेश धाकड़, रत्नेश पांडे आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था सदस्यों द्वारा जागनाथ महादेव की भव्य आरती की गई।