– स्टेशन रोड़ चौराहा तथा लाला गली पर आरओ वाटर से बुझाएंगे प्यास
जावरा। नगर की जनरल मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा संस्था सेवा प्रकल्प के अंतर्गत इस भीषण गर्मी में दो स्थानों पर प्याऊ का संचालन प्रारंभ किया गया। इस प्याऊ का संचालन पूरी गर्मी में लगभग 3 महीने तक ठंडे पानी की कैनो द्वारा जनता को पानी पिलाकर गर्मी में उनकी प्यास बुझाने का सेवा कार्य किया जाएगा। प्याऊ का शुभारंभ रेलवे फाटक स्थित हनुमान मंदिर के सामने एवं दूसरा लालागली पर किया गया। दोनों स्थानों पर प्याऊ का मेंटेनेंस में संस्था के दो सदस्य दिलीप मोदी एवं अर्पित कोचटा अपनी सेवा प्रदान करेंगे। प्याऊ के शुभारंभ के अवसर पर संस्था के संरक्षक पुखराज पटवा, निवृतमान अध्यक्ष दिनेश शर्मा, अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनगरा, सचिव पुष्पक चौरसिया, कोषाध्यक्ष रितेश भटेवरा, संस्था सदस्य अशोक मोदी, कृष्ण गोपाल शाक्य, मनीष श्रीमाल, कपिल परिहार, सुभाष ओस्तवाल, अभिषेक चत्तर, अर्पित कोचट्टा, सचिन वर्मा, दिलीप मोदी आदि मौजूद रहे।





