– पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर किया माल्यापर्ण
जावरा। भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस का अनुसांघिक भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का 54 वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्है श्रृद्धासुमन अर्पित कर स्थापना दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष शर्मा ने इंदिरा गांधी द्वारा एनएसयूआई की स्थापना, उद्देश्य पर प्रकाश डाला, वही एनएसयूआई विद्यार्थियों की किस तरह से सहायता करती है इसके बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आरटीआई जिलाध्यक्ष दीपक परमार, युवा नेता जीतू मालवीय, एनएसयूआई जिला महासचिव निकिता मालवीय, एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष आशीष बोस, रोहित परमार सुनील गुर्जर आदी सहित कार्यकर्ता मौजुद रहे।






