जावरा। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 29 स्थित पिपलोदा रोड चौराहे पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्याऊ जल मंदिर का शुभारंभ प्रबुद्धजन द्वारा किया गया। उक्त प्याऊ का संचालन लायंस क्लब जावरा, चित्रांश सामाजिक संस्था, नगर पालिका के सहयोग किया जाता हैं। इस अवसर पर लायंस अध्यक्ष अजय सकलेचा, नपा पार्षद रजत सोनी, चेयरमैन विजय पामेचा, पार्षद शिवेंद्र माथुर, समाजसेवी सुनील तिवारी, महेश जसानी, आमू सेठ, सौरभ आंचलिया, नीलू माथुर आदि ने किया। आभार अभिषेक खराड़ी ने माना।