जावरा। पूज्य सिंधी पंचायत सामाजिक ट्रस्ट आराध्य देवता श्री झूलेलाल भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगा तथा सिंधी नववर्ष की शुरुआत होगी। चेटीचंड पर्व चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस दिन सिंधी समाज के लोग जीवन में सुख समृद्धि की कामना के लिए वरुण देवता की पूजा करते है। भगवान श्री झूलेलाल को जल देवता का अवतार माना जाता है। चेटीचंड पर्व अब धार्मिक महत्व तक ही समिति नही बल्कि सिंधु सभ्यता के प्रतीक के तौर पर जाना जाने लगा है। सिंधी समाज बुधवार को अपना व्यवसाय पूर्णत: बंद रखकर झूलेलाल जन्मोत्सव मनाएगा।
इस दौरान पुरानी धानमंडी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर प्रात: 8 बजें पूजा व भजन कीर्तन, प्रात: 9 बजें नगर के मुख्य मार्गो से पारिवारिक वाहन रैली, 10:15 पर सभी आयु वर्ग के लिए सिंधी ग्रुप की डांस प्रतियोगिता, दोपहर 12: 45 बजें पूज्य बहराणा साहिब ज्योत पज्जवलन एवं महाआरती, दोपहर 1:30 बजें लंगर प्रसादी एवं सायं 5 बजें पूज्य बहराणा साहिब शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी। साथ ही रात्रि 9 बजें पूज्य बहराणा साहिब विर्सजन किया जाएगा । ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा समाजजनों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की। 




