• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी प्रस्तुति, सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ गुरु पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर जावरा में निकला भव्य चल समारोह, गुरु टेकचंदजी महाराज के 20वें वर्षगांठ महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

July 29, 2026

जावरा: हैप्पी सीनियर सिटीजन मंच ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों का सम्मान

July 29, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, July 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी प्रस्तुति, सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ गुरु पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
जावरा

गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी प्रस्तुति, सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ गुरु पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

EditorBy EditorJuly 29, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– दीप प्रज्वलन, गुरु पूजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक संदेशों के बीच विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता
जावरा। कश्मीरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभात परिहार (पूर्व आचार्य) एवं अध्यक्ष अनिल पावेचा (विवेक भारती शिक्षण समिति के वरिष्ठ सदस्य) द्वारा माँ सरस्वती, प्रणवाक्षर ॐ एवं माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गुरु पूजन के साथ किया गया।
प्रधानाचार्य शीला जैन दीदी ने अतिथियों का परिचय कराते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता एवं गुरुजनों की आज्ञा का पालन करने, समय एवं अनुशासन का महत्व समझने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प दिलाया। अतिथियों का स्वागत वंशिका पँवार, दिव्यांशी जटिया, प्रियल जैलवाल, उर्वशी पाटीदार एवं आराध्या सुथार ने किया।अतिथियों ने दी शुभकामनाएं –
मुख्य अतिथि प्रभात परिहार ने विद्यार्थियों को आचार्य-दीदी की आज्ञा का पालन करने, समय का सदुपयोग करने और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया। वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल पावेचा ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ देते हुए प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया और विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढऩे की सीख दी।
विभिन्न वेषभुषा में दी प्रस्तुति –
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा पर आधारित गीत, भजन, प्रेरक प्रसंग एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विशेष आकर्षण महर्षि वशिष्ठ–श्रीराम, महर्षि सांदीपनि–श्रीकृष्ण, द्रोणाचार्य–अर्जुन, समर्थ रामदास–शिवाजी तथा चाणक्य–चंद्रगुप्त की गुरु-शिष्य वेशभूषा रही, जिसमें शिष्यों द्वारा अपने गुरु का पूजन कर भारतीय संस्कृति की अनुपम झलक प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने विद्यालय की सभी आचार्य-दीदियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाटीदार, कृतिका जटिया एवं सुहानी ब्रजवासी ने किया, जबकि नीलम रैकवार दीदी ने आभार व्यक्त किया।

Post Views: 1
#guru purnima #jaora news today saraswati sishu mandir
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

गुरु पूर्णिमा पर जावरा में निकला भव्य चल समारोह, गुरु टेकचंदजी महाराज के 20वें वर्षगांठ महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

July 29, 2026

जावरा: हैप्पी सीनियर सिटीजन मंच ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों का सम्मान

July 29, 2026

बड़ावदा में दिनदहाड़े दुकान से 14,700 रुपए की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

July 28, 2026
Don't Miss
जावरा

गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी प्रस्तुति, सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ गुरु पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

By EditorJuly 29, 2026

– दीप प्रज्वलन, गुरु पूजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक संदेशों के बीच विद्यार्थियों ने गुरुजनों…

गुरु पूर्णिमा पर जावरा में निकला भव्य चल समारोह, गुरु टेकचंदजी महाराज के 20वें वर्षगांठ महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

July 29, 2026

जावरा: हैप्पी सीनियर सिटीजन मंच ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों का सम्मान

July 29, 2026

बड़ावदा में दिनदहाड़े दुकान से 14,700 रुपए की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

July 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी प्रस्तुति, सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ गुरु पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर जावरा में निकला भव्य चल समारोह, गुरु टेकचंदजी महाराज के 20वें वर्षगांठ महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

July 29, 2026

जावरा: हैप्पी सीनियर सिटीजन मंच ने किया सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों का सम्मान

July 29, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.