– शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता : राजेन्द्र शर्मा
– सम्मान एवं मिलन समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों, अधिकारियों और प्राचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान
– गज़़लों, शेरो-शायरी और जन्मदिन समारोह ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा
जावरा। हैप्पी सीनियर सिटीजन मंच द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं शिक्षकों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मंच के संरक्षक राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि “शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह केवल शासकीय सेवा से मुक्त होता है। हमने अनेक कर्मचारियों के नाम के आगे ‘भूतपूर्व’ लिखा देखा है, लेकिन शिक्षक के नाम के आगे कभी ‘भूतपूर्व’ नहीं देखा, क्योंकि शिक्षक जीवनभर समाज का मार्गदर्शक बना रहता है।”
इन सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का हुआ सम्मान –
समारोह में सैयद इरफान अली (एसडीओ, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग), श्यामलाल शर्मा (शिक्षक, हाई स्कूल बंडवा), रामेश्वर बोडाना (शिक्षक, बहादुरपुर जागीर), ओमप्रकाश तिवारी तथा जयंतीलाल जैन (प्राचार्य) का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। मंच अध्यक्ष जगदीश उपमन्यु ने स्वागत भाषण देते हुए मंच की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राशिद मोहम्मद रहमानी एवं नाहरूलाल बसेर का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
गज़़लों और शेरो ने बांधा समा –
कार्यक्रम में फजल हयात की गज़़लों एवं शेरो-शायरी ने समां बांध दिया, जिसकी उपस्थितजनों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अशोक तिवारी ने किया तथा अंत में शाद मोहम्मद खान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

