– मतदान केन्द्र क्रमांक 8 झांतला पर 77 प्रतिशत से अधिक मतदान
– मतदान केन्द्र क्रमांक 86 लांबाखोरा में अब तक कुल 8 मत पड़े
– मतदान केन्द्र 153 ताराखेड़ी में ग्रामीणों के बहिष्कार के चलते केवल 9 मत ही गिरे
– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने बूथ क्रमांक 227 पर डाला वोट
– विकलांगों के साथ बुर्जूग भी नहीं मतदान में पीछे
– भाजपा के सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया मतदान केन्द्रों का अवलोकन
जावरा। लोकसभा निवार्चन के तहत सोमवार को सुबह 11 बजे जावरा विधानसभा में कुल 34 प्रतिशत मतदान हुआ। विधान के सबसे छोटे मतदान केन्द्र क्रमांक 8 झांतला पर सर्वाधिक 77 प्रतिशत मतदान हुआ। सडक़ नहीं होने पर मतदान का बहिष्कार करने वाले ग्राम ताराखेड़ी स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 153 पर केवल 9 मत गिरे, वहीं मतदान केन्द्र क्रमांक 86 लांबाखोरा में भी केवल 8 मत ही गिरे। 
शहर के पीपली बाजार स्थित पंचायती नोहरा मतदान केन्द्र क्रमांक 227 पर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने अपना वोट डाला। मतदान केन्द्र क्रमांक मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा हैं। मतदान केन्द्रों के बाहर कतारे लगी हैं। मतदान को लेकर विकलांग और बुर्जूग मतदाताओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा हैं। विकलांग मतदाता भी व्हील चेयर के सहारे पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। एसडीएम राधा महंत के साथ तहसीलदार संदीप इवने ने भी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। वहीं विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने भी मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। वहीं भाजपा के सांसद प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने भी जावरा पहुंचकर विभिन्न मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया और कार्यकर्ताओं से चर्चा की।



