भोपाल। लोकसभा निर्वाचन में पोलिंग बूथ के अंदर मोबाईल प्रतिबंधित होने के बाद भी अपने रसूख का फायदा उठाकर पोलिंग बूथ के अंदर मोबाईल ले जाकर अपने नाबालिक बेटे से वोट डलवाकर विडियों बनाकर उसे सोश्यल मिडिया पर डालना भोपाल जिला पंचायत के साथ ही पुरी पोलिंग पार्टी को भारी पड़ गया। निवार्चन आयोग ने जिला पंचायत सदस्य पर एफआईआर दर्ज हो गई तो पुरी पोलिंग पार्टी संस्पैंड हो गई, वहीं सुरक्षा में लगे कांस्टेबल को लाईन अटैच कर दिया गया।


