जावरा। विद्यार्थी के सम्पुर्ण विकास के लिए शिक्षा अतिआवश्यक हैं, शिक्षा के बल पर विद्यार्थी कई मुसीबतों को पार कर सकता हैं, अपने परिवार का लालन पालन कर सकता हैं। शिक्षा से ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता हैं।
यह बात विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने सरोज वेलफेयर सोसायटी द्वारा पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डेय की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित मेधावी विद्यार्थियो के सम्मान समारोह के दौरान कहीं। इस दौरान विधायक डॉ पाण्डेय ने सभी विद्यार्थियों का टीका लगाकर स्वागत किया। विधायक डॉ पाण्डेय ने कहा कि किसी भी बच्चे का पहला विद्यालय उसका घर और पहले शिक्षक उसके माता-पिता होते हैं। कोई भी बच्चा शुरुआत में अपने माता-पिता से ही सारे काम करना सीखता हैं। माता-पिता न सिर्फ अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं, बल्कि सही गलत का पहचान कराते हुए अपने बच्चे के फ्यूचर को बेस्ट बनाने की कोशिश करते हैं।
सस्था के अर्पित शिकारी ने बताया कि जावरा विधानसभा के जिले में प्रथम आस्था पाटीदार सहित नगर में प्रथम 25 विद्यार्थियों का सम्मान गिफ्ट एव प्रमाणपत्र भेंट कर किया गया। इस अवसर पर मधुसूदन पाटीदार, रमेश धाकड़, हेमन्त जोशी, रानू पंड्या, मुकेश दिया, मनोज चौरसिया, अजय श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

