– भीमाखेड़ी स्थित हनुमान मंदिर पर हुआ शपथ ग्रहण समारोह
जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा का दायित्व ग्रहण समारोह भीमा खेड़ी हनुमान मंदिर पर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व व्यवस्थापक सुरेश मेहता, शपथ अधिकारी देवेंद्र कुमार मर्चीर्या, भारत विकास परिषद पश्चिमी प्रांत के नेत्र प्रकल्प प्रभारी शेखर नाहर, सरक्षक आईपी त्रिवेदी (एडवोकेट) उपस्थित रहे। संस्था के पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव निलेश मेहता, कोषाध्यक्ष पप्पू सिंह राठौड़ ने अतिथियों के साथ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। गणेश वंदना पल्लवी पाटीदार ने प्रस्तुत की।
नवीन पदाधिकारियों को दिलाई शपथ –
शपथ अधिकारी देवेंद्र कुमार मर्चीर्या ने नवीन अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी सामवेदी, सचिव देवेंद्र शर्मा भारद्वाज, कोषाध्यक्ष डॉ अशोक पाटीदार, संगठन मंत्री सुनील तिवारी, सेवा प्रमुख रत्नेश पांडे, संस्कार प्रमुख गोपाल सेठिया, संपर्क प्रमुख अजय चौरसिया, मीडिया प्रमुख श्रीकांत शिवहरे, महिला प्रमुख रितु सिसोदिया, उपाध्यक्ष पप्पू सिंह राठौर, निलेश मेहता, सहसचिव मनोज राठौर, सह कोषाध्यक्ष प्रकाश अरोड़ा एवं विभिन्न प्रकल्पों के प्रभारीयो को शपथ दिलवाई। वहीं नए सत्र में भी नवीन सदस्य रवि शर्मा, नीलेश जोशी, मनोज पांचाल, ज्योति जोशी, प्रहलाद मेहरा, राजेंद्र शिकारी,राजेंद्र उपाध्याय, मनीष त्रिवेदी एवं दर्शन सोनी ने भारत विकास परिषद की सदस्यता की शपथ ग्रहण की।
आगामी वर्ष की रुपरेखा से कराया अवगत –
नवीन सचिव देवेंद्र शर्मा भारद्वाज प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्रमुख रूप से भारत को जानो, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, तुलसी पौधा वितरण, रक्तदान शिविर एवं नेत्रदान जैसे प्रमुख प्रकल्पों को लेकर पूरे वर्ष समस्त सदस्यों के सहयोग से कार्य करने की योजना संबंधी जानकारी दी।
नैत्र नगरी के रुप में जावरा को देंगे नई पहचान –
नवीन अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी सामवेदी ने अपने अध्यक्ष उद्बोधन में कहा कि हम प्रत्येक सर्वहारा वर्ग के व्यक्ति को जोडक़र भारत विकास परिषद की जो परिकल्पना है उसको सार्थक करने का प्रयास करेंगे भारत विकास परिषद के प्रयासों से जो नेत्रदान हो रहे हैं उसमें नेत्र नगरी के रूप में जावरा नगर को भारत विकास परिषद में जाना जाता हम कुछ नए प्रोजेक्ट के माध्यम से नई गतिविधियां भी प्रारंभ करेंगे। प्रांत के नेत्र प्रकल्प प्रभारी शेखर नाहर ने नेत्र नगरी जावरा पर नेत्रदान पर बनाई गई मूवी के संबंध में जानकारी दी। संचालन उपाध्यक्ष नीलेश मेहता ने किया। आभार डॉ अशोक पाटीदार ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

