– दो बाईक चुराने में रहे सफल, एक को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया
– पुलिस ने डकैती और 307 के तहत दर्ज किया प्रकरण, पुछताछ जारी
– संभवत: पुलिस अधीक्षक कर सकते है मामले का खुलासा
जावरा। पिपलौदा थाना क्षैत्र के ग्राम धामेड़ी में बीती रात ग्रामीणों की दीलेरी और बहादुरी ने गांव में बाईक चुराने आए बदमाशों मे से एक को पकड़ लिया और उसकी बाईक भी जब्त कर ली। लेकिन बदमाश गांव से दो बाईक चुराने में सफल रहे, भागते समय गांव के कमल पटेल और राधेश्याम पटेल ने अपने परिवार के साथ बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। लेकिन इसके बाद भी ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए अंतिम बाईक से जा रहे बदमाशों को पकड़ ही लिया और बाईक सहित एक बदमाशा को पुलिस को हवाने कर दिया। इधर सूचना मिलने के बाद सुबह एसडीओपी मोके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर सीसीटीवी फुटेज देखे और ग्रामीणों की उनकी बहादुरी पर सराहना की। एसडीओपी ने बताया कि फिलहाल पकड़े गए बदमाश से पुछताछ की जा रही हैं। मामले में डकैती और धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा किए जाने की संभावना हैं।


