जावरा। शहर के मुईथाई मार्शल आर्ट खिलाड़ी सूरज केसरी 25 मई को मुंबई में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। रतलाम जिला मुख्य मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा ने बताया इस चैंपियनशिप में रतलाम जिले से सुरज केसरी के अलावा मध्य प्रदेश के अन्य जिलों से चार ओर खिलाड़ी, शिवम चौरसिया, हरिओम शर्मा, प्रिया ओझा और राधा गुप्ता शामिल है। शहर विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, भारतीय कराते टीम कोच शिहान जयदेव शर्मा, मध्य प्रदेश मुईथाई एसोसिएशन अध्यक्ष आशुतोष दाधीच, अजय पाटीदार, रणवीर सिंह सोलंकी, जयेश राठौर, राजेंद्र मौर्य, जनपद सदस्या प्रिया सिसोदिया, मनीष मौर्य ओर सचिन सिसोदिया ने सभी खिलाडिय़ों एवं कोच को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

