– क्रेटा कार में बोरो में भरकर कर रहा था तस्करी
जावरा। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान के तहत औद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना जावरा की टीम ने क्रेटा कार से अवैध रूप से डोडाचुरा तस्करी करने वाले आरोपी को 200 किलोग्राम डोडाचुरा सहित गिरफ्तार किया हैं।
औद्योगिक क्षैत्र थाना इंचार्ज राकेश मेहरा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन मे एएसपी रतलाम राकेश खाखा व सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औद्यौगिक क्षैत्रद्ध की टीम गठित कर मुखबिर द्वारा सूचना मिली की राजस्थान के सांचोर का रहने वाला श्रवण विश्नोई अपनी सफेद रंग की क्रेटा कार से मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर दलौदा तरफ से जावरा होकर 8 लाईन के रास्ते गोधरा की तरफ जाने वाला है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबिर के बताये स्थान भैंसाना फन्टा नीमच महुं रोड जावरा थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा पर नाकाबन्दी की गयी। कुछ देर बाद सूचना अनुसार सफेद क्रेटा कार को घेराबंदी कर रोका तथा कार चालक का नाम पता पूछते अपना नाम श्रवण कुमार पिता कल्लाराम वरण विश्नोई (34) निवासी गांव दाता पोस्ट सरनाउ थाना सांचोर जिला सांचोर राजस्थान का होना बताया। जिसकी कार की तलाशी लेते कार में कुल 10 काले रंग के प्लास्टिक के कटटों में 20-20 किलो ग्राम कुल 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा होना पाया गया। जिसे मौके पर जप्त कर कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा थाना औ.क्षैत्र.जावरा पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना मे लिया। विवेचना के दौरान आरोपी श्रवण कुमार विश्नोई को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाएगी।
क्रेटा कार से 200 किलो डोडाचुरा किया बरामद –
पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार के कब्जे से काले रंग के 10 प्लास्टिक के कटटों में 20-20 किलो ग्राम कुल 200 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल किमती 2 लाख तथा क्रेटा कार कीमती 15 लाख तथा दो मोबाईल फोन किमती 60 हजार रुपए तथा दो नंबर प्लेट जब्त की हैं। मामले में इन्चार्ज थाना प्रभारी उनि राकेश मेहरा, अमित शर्मा (सायबर सैल प्रभारी), प्रदीपसिंह तोमर, संजय आंजना, महेन्द्रसिंह, विष्णू चन्द्रावत, हेमन्त लिम्बेदिया, मनोहर गायरी, दीपराजसिंह, अभिजीतसिंह, रविन्द्रसिंह, कोशल्या धनगर की भुमिका सराहनीय रही। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

