– जावरा के रतलाम नाके पर वाहन चैकिंग के दौरान हुआ घटनाक्रम
– शहर थाना प्रभारी बोले शाम तक संभवत: होगा मामले का खुलासा
– शराब और डोडाचुरा की तस्करी में उपयोग हो रही लक्झरी गाडिय़ा
जावरा। जिले में एसपी के आदेश में पर जारी अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध अभियान के तहत गुरुवार की रात में शहर के रतलाम नाका पर शहर पुलिस ने डोडाचुरा तस्करी की सूचना पर वाहन चैकिंग लगाई हुई थी, वाहन चैकिंग के चलते वाहनों की कतार लगी थी, इसी बीच एक कार चालक ने बटालियन के सामने वाली लेन से कार को बीच स्थित डिवाईडर के ऊपर से फिल्मी स्टाईल में कुदाई और दुसरी लेन पर होकर पुन: जावरा चौपाटी की और तेज गति से फरार हो गया। जिससे पुलिस को इसी गाड़ी में डोडाचुरा होने की शंका हुई तो पुलिस ने वाहन के पीछा करना शुरु किया। इधर शहर पुलिस थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि डोडाचुरा तस्करी की सूचना पर वाहन चैकिंग लगाई थी, लेकिन एक कार चालक डिवाईडर कुद कर कार सहित भागा था, जिसके पीछे पुलिस लगी हैं, संभवत: शाम तक मामले का खुलासा करेंगे।
शक ना हो इसलिए करते है लक्झरी गाडिय़ों का उपयोग –
डोडाचुरा तस्कर इन दिनों लक्झरी गाडिय़ों में तस्करी कर रहे हैं, इसके पीछे का मूल कारण हैं कि लक्झरी गाडिय़ों में तस्करी करने पर शक की गुंजाईश कम होती हैं, वहीं लक्झरी गाडिय़ो का स्पीड भी अधिक होती हैं, ऐसे में तस्करों द्वारा इन दिनों लक्झरी गाडिय़ों का उपयोग तस्करी के लिए किया जा रहा हैं। एक दिन पूर्व ही आईए थाना पुलिस ने के्रटा से करीब 200 किलो डोडाचुरा तस्करी करते हुए पकड़ा था।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

