– हालही में गुजरात के भरूच में हुआ साध्वी मंडल पर हमला
जावरा। जैन मुनियों, साध्वीजी, मसा व भगवन्तों के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं पर स्वतन्त्र लेखक मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर विजवा ने चिंता जताते हुए शासन-प्रशासन से इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। विजवा ने बताया कि जैन समाज के सन्त मोह-माया का त्याग कर सार्वजनिक जीवन से सन्यास लेकर तप,साधना के कठिन मार्ग को अपनाते हैं। लोगों को सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनको दुनियादारी से कोई मतलब नहीं रह जाता है। चिलचिलाती धूप, कडक़ड़ाती ठंड तथा बारिश में भी जैन मुनि कठोर तपस्या करते हुए विहार करते हैं। अपने आपको कष्ट देकर दुनिया को भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने का संदेश देने वाले सन्तों के साथ आए दिन दुखद घटनाएं होना चिंता का विषय है। ऐसे सन्तजनों के साथ कईं स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ चुकी है। वाहन चालकों की लापरवाही के चलते भी अनेक जगहों पर हुई दुर्घटनाओं में साध्वीजी व मसा असमय काल कवलित हो गए तो कुछ सन्त घायल हुए।
हालही में गुजरात के भरूच में हुआ साध्वी मंडल पर हमला –
हाल ही में गुजरात के भरूच में भी एक बदमाश ने पैदल विहार कर रही साध्वीजियों पर हमला किया गया। हालांकि वहां मौजूद ठाकोर समाज के लोगों ने उक्त बदमाश को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया गया। सवाल यह उठता है कि आखिरकार इन घटनाओं पर अंकुश कब लगेगा ? शांतिप्रिय जैन समाज में भी ऐसी घटनाओं को लेकर आक्रोश पनप रहा है। जैन समाज का आक्रोशित होना बिल्कुल सही है। विजवा ने केन्द्र सरकार के साथ ही सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से जैन सन्तों, साध्वीजी व भगवन्तों की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की मांग की है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

