जावरा l स्थानीय भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा में दिनांक 30/05/2024 गुरुवार को मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित तथा आंतरिक गुणवत्ता उन्नयन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में “शैक्षिक तंत्र में तकनीकी प्रगति: डिजिटल शिक्षा एवं नवीन प्रावधान” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन अतिरिक्त संचालक उज्जैन संभाग, डॉ.एच.एल. अनिजवाल के मार्गदर्शन में व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ए जी पठान के निर्देशन में किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा वक्ताओं, अतिथियों, उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागीगण का स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर प्रथम वक्ता डॉ. निशा सिद्दीकी (आईएमएस, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय) ने शिक्षा में ऑनलाइन शैक्षिक संसाधनों पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया उन्होने बताया कि ऑनलाइन लर्निंग टूल्स एवं रिसोर्सेज की सहायता से किस प्रकार शिक्षा को विद्यार्थियों के लिए आसान एवं रोचक बनाया जा सकता है। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों के विभिन्न प्रश्नों एवं समस्याओं का समाधान भी किया गया। वेबीनार में द्वितीय वक्ता डॉ. प्रियंका भास्कर (सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, अजमेर) द्वारा शिक्षा में डिजिटल तकनीक के प्रयोग पर व्याख्यान दिया और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, चैट बोट, डिजिटल लर्निंग, ऑटोमेशन आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होने राष्ट्रीय शैक्षिक प्रोद्योगिक मंच की कार्यप्रणाली के बारे में भी चर्चा की। वक्ताओं का परिचय डॉ. राहुल कौशल द्वारा किया गया एवं तकनीकी कार्य प्रो. राहुल सोनावा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. संजय परिहार एवं सचिव डॉ. भावना भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों का आभार कार्यक्रम के सह-संयोजक डॉ. समता मेहता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, गैर शैक्षणिक स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। 


