जावरा। सैलाना में आयोजित वार्षिक एनसीसी शिविर जो कि 29 मई से 7 जून तक आयोजित होने वाले शिविर में सी एम राइज विद्यालय जावरा के 25 केडेट्स ने जावरा से केयरटेकर ऑफिसर कंवलजीत सिंह गंभीर के नेतृत्व में प्रस्थान किया।
संस्था प्राचार्य राजेंद्र बोस ने बताया कि केंप में छात्र सैनिको को सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें ड्रिल, मैप रीडिंग, शारीरिक शिक्षा आदि विषय शामिल रहेंगे। इस अवसर पर सहायक संचालक ज्योति पटेल एवं पूर्व विकासखंड अधिकारी जी एल आर्य, पूर्व एन सीसी अधिकारी अपारसिंह गंभीर ने उपस्थित रहकर छात्र सेनिको को शुभकामनाएं प्रेषित की।


