– बगैर लायसेंस और समयावधि समाप्त होने के बाद भी चल रहे बुचडख़ाने किए सील
जावरा। शहर में गौ हत्या कर बछड़े के शिश को धार्मिक स्थल में फैंकने के बाद अब शहर में संचालित अवैध तथा बगैर लायसेंस के सचांलित हो रहे बुचडख़ानों पर पुलिस ने सख्ती दिखाना प्रारंभ की हैं। रविवार को शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने एसपी राहुल कुमार लोढ़ा, एएसपी राकेश खाखा तथा सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में शहर के मैवातीपुरा तथा बांडाखाल स्थित बुचडख़ानों के साथ मांस विक्रय की दुकानों पर सर्चिंग की।
शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि रविवार को नगर पालिका अमले के साथ मिलकर मैवातीपुरा स्थित बुचडख़ानों के साथ ही मांस विक्रय की दुकानों पर कार्रवाई की गई। जिसमें बुचडख़ाने के लायसेंस की जांच की गई तो कई के लायसेंस एक्सपायर हो चुके थ्ज्ञे, उन्है रिन्यू नहीं करवाया गया था, जिसके चलते ऐसे करीब करीब चार से पांच मांस विक्रेताओं पर कार्रवाई करते हुए उन्है सील किया गया हैं। इस दौरान नपा इंजिनियर शुभम सोनी व नपा का अमला भी मौजुद रहा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

