जावरा। शहर के श्री जागनाथ महादेव मंदिर परिसर में बचड़ें का कटा हुआ सर् डालकर जावरा की शांति को भंग करने वाले आरोपियों को जिला पुलिस बल ने पकड़ लिया, आरोपियों पर रासुका भी लगा दी गई, आरोपियों को भेरूगढ़ जेल भी भेज दिया गया। चार में से दो अरोपियों के मकान भी तोड़ दिए। इसमें कोई संदेह नही की पुलिस ने अपना काम ईमानदारी से नही किया, लेकिन बावजूद इसके भी कई ऐसे सवाल है जो आम जनता के मन मे खटक रहे है जिनके जवाब पुलिस नही दे पाई है।
ये है कुछ अनुत्तरीत सवाल –
1-पुलिस द्वारा वो हतियार जप्त किया गया जिससे गाय की हत्या की थीं ? आरोपी जिस वाहन से आये थे क्या वो जब्ती में लिया गया ?
2-क्या पुलिस ने मृत गाय के शरीर का शेष भाग जप्त किया ?
3-क्या मंदिर परिसर में मिले गाय के सिर और ब्लड का डीएनए करवाया ?
4-उक्त गाय कौन कब कंहा से लाया ? इसका कोई अनुसंधान किया ?
5-आरोपियों का पुलिस रिमांड क्यों नहीं लिया ?
6- आरोपियों के घटना कारित करते हुवे cctv फुटेज जारी क्यो नही किए ?
7-आरोपियों से कोई कपड़े जप्त किये जिस पर मृत गाय का खून लगा हों ?
8-आरोपीगण क्या पूर्व में ऐसे अपराध में शामिल रहें है? उसका रिकार्ड जप्त किया?
9-आरोपियों का क्या मकसद था, और इस जघन्य अपराध में कौन कौन शामिल है ? क्या आरोपियों की कॉल डिटेल निकाली ?
10-क्या उस सोची समझी साजिश में किसी प्रतिबंधित संगठन, संस्था या विदेशी किसी संगठन से कोई सम्बन्ध तो नहीं ? या कोई रसूखदार तो शामिल नही, जिसको बचाने का प्रयास किया गया हो ?
11-आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी ली, कोई बड़ी राशी उनके खाते में तो नहीं आई ?