• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, September 25
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»बरखेड़ी की गौचर भूमि पर दबंगो ने किया अतिक्रमण, जनसुनवाई में दिए कई आवेदन लेकिन नहीं हो रही सुनवाई
जावरा

बरखेड़ी की गौचर भूमि पर दबंगो ने किया अतिक्रमण, जनसुनवाई में दिए कई आवेदन लेकिन नहीं हो रही सुनवाई

EditorBy EditorJune 21, 2024Updated:June 21, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– गोचर भूमि सर्वे क्रमांक 206 पर हो रही खैती, बन रहे पक्के मकान
जावरा। आलोट विधानसभा तथा जावरा तहसील के गांव बरखेड़ी गुर्जर की शासकीय गोचर भूमि सर्वे क्रमांक 206 पर कई लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर खेती करने के साथ ही पक्के मकान बना लिए हैं, वर्तमान में भी कई लोग मकान बना रहे हैं। उक्त गौचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने ग्रामीणों ने कई 2020 से तहसीलदार से लेकर एसडीएम तथा जिला कलेक्टर तक 18 जून 24 को हुई जनसुनवाई के दौरान आवेदन दिए, लेकिन तब से लेकर अब तक के अधिकारियों और अतिक्रमणकर्ताओं की साठगांठ से मामला अब भी अधर में लटका हुआ हैं। प्रकरण में कई बार सीएम हेल्पलाईन तक भी शिकायत पहुंची, जिसके बाद अधिकारियों ने मौका मुआयना भी किया पंचनामा भी बनाया और तो और जुर्माना भी लगाया, लेकिन गौचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त नहीं करवा सके। आलोट विधानसभा के गांव बरखेड़ी गुर्जर के देवीसिंह गुर्जर ने जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में दिए आवेदन में बताया कि गांव की शासकीय चारागाह भूमि सर्वे कमांक 206 पर गांव के ही निवासी अंबाराम गुर्जर, भेरुलाल गुर्जर, नागुसिंह गुर्जर, बलवंतसिंह गुर्जर, जीवनसिंह गुर्जर, राहुल गुर्जर, जग्गा, सोहन, बाबू गुर्जर, जैतराम, जितेन्द्र गुर्जर के खिलाफ रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम को आवेदन देकर अतिक्रमण करने की शिकायत दर्ज की हैं। फरियादी ने बताया कि वह लम्बे समय से गौचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने की मांग करता आ रहा हैं, कई बार सीएम हेल्प लाईन में भी शिकायत की, जिसके बाद तहसीलदार ने मौका मुआयना किया, पंचनामा भी बनाया गया और अतिक्रमणकर्ताओं पर भारी जुर्माना भी लगाया गया, लेकिन उसके बाद भी अनावेदकों का अब तक जमीन पर कब्जा बरकरार हैं, इनके द्वारा उक्त जमीन पर खेती की जा ही हैं, वहीं पक्के मकान भी बनाए जा रहे हैं। फरियादी की जान पर भी मंडरा रहा खतरा, की उच्च स्तरीय जांच की मांग –
कलेक्टर को दिए आवेदन में फरियादी ने बताया कि अनावेदनगण दादागिरी करते है और शिकायत करने पर उन्है मारने की धमकी देते हैं, सरकार द्वारा भी गौचर भूमियों पर अतिक्रमण नहीं करने की बात कहीं है, लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमण जारी हैं, मामले की गंभीरता को देखते हुए आवेदक ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग करते हुए उक्त गौचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने की मांग कलेक्टर से की हैं।

Post Views: 305
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026

जावरा फोरलेन सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 53 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी की मौत

September 16, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.