– जावरा शहर फीडर लाईन एवं ग्रिड मेन्टेनेंस के चलते बंद रहेगा विद्युत प्रदाय
जावरा। शहर फीडर लाईन एवं ग्रिड मेन्टेनेंस कार्य किए जाने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से प्रात: 8 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। जिसके तहत शहर ग्रिड से निकलने वाले समस्त 11 केवी घरेलू एवं सिंचाई फीडरों से जुड़े क्षेत्र बोहरा बाखल, बजाज खाना, जेल रोड़, मेवातीपुरा, रपट रोड़, मालीपुरा, बड़ा मालीपुरा, छोटा मालीपुरा, गुरूनानक मोहल्ला, महात्मा गांधी स्कुल रोड़ एवं गौशाला रोड़, इकबाल गंज, रेलवे फाटक चौराहा, स्टेशन रोड़, कोर्ट परिसर, सब्जी मण्डी, पुरानी धान मण्डी, लक्कड पीठा, नीम चौक, लक्ष्मीबाई मार्ग, कोठी बाजार तथा घंटाघर, खारीवाल मोहल्ला, जवाहर पथ, चुड़ी बाजार, सोमवारिया बाजार, रावण दरवाजा, पिपली बाजार, लाला गली आदि क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
ताल नाका ग्रिड भी रहेगा बंद –
विद्युत विभाग कार्यपालन यंत्री अमित पटेल ने बताया कि 33 केवी जावरा के साथ ही 33/11 केवी तालनाका ग्रिड से जुड़े क्षेत्र हाथीखाना, तालनाका, नरसिंहपुरा, शीतलामाता गली, हुसैन टेकरी क्षेत्र, रोजाना रोड़, बामनखेडी रोड़, ईदगाह रोड़, पहाडिय़ा रोड़, पूनम विहार एवं अरिहंत कॉलोनी, जावरा गोल्ड मेदा फेक्ट्री, खाचरोद नाका, मोहन परिसर, पठान टोली, मलेनी वाटर वक्र्स आदि क्षेत्रों में भी रविवार को प्रात: 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लार्ई बंद रहेगी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

