श्री सांवरिया सेठ मंदिर की 19 वीं वर्षगांठ का महोत्सव प्रारंभ, पहले दिन निकली कलश यात्रा
– लीनेस क्लब के साथ कई संस्थाओं ने किया पुष्प वर्षा कर स्वागत
जावरा। शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर की 19 वीं वर्षगाँठ पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकली। साँवलिया सेठ मंदिर समिति सदस्य निलेश जोशी ने बताया कि वर्षगांठ महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को कलश यात्रा पिपलोदा रोड स्थित श्री भूमेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर चौपाटी क्षेत्र का भ्रमण कर पुन: मंदिर पहुंची। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर रखे थे। साथ ही श्री साँवलिया सेठ जी की मूर्ति एवं बाल गोपाल को बग्गी में विराजमान कराकर नगर भ्रमण कराया गया। वहीं कथाविद राष्ट्रसंत नमन वैष्णव भी कलश यात्रा में बग्गी में विराजमान रहें।
यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा के समापन पर श्री भागवतजी की आरती कर प्रसादी वितरण की गई। आज से 28 जून तक दोपहर 1 से 5 बजे तक राष्ट्रसंत नमन वैष्णव द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। वहीं अंतिम दिन दोपहर 12.30 बजे महाआरती कर महाप्रसादी (भंडारे) का आयोजन होगा। इस मौके पर महेश व्यास, जुगल माली, लक्ष्मीनारायण जोशी, रामचंद्र पाटीदार, देवेंद्र शर्मा, राजेंद्र त्रिवेदी, रामबिहारी शर्मा, दीपक साधु, संजय कनोजिया आदि ने कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का निवेदन किया।
लीनेस क्लब ने किया स्वागत –
शुक्रवार को पिपलौदा रोड़ स्थित भूमिश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जहां पंडित दाऊ भट्ट ने पूजा अचर्ना कर कलश यात्रा को रवाना किया। यात्रा पटेल कॉलोनी से होकर पिपलौदा रोड़ पहुंची जहां लीनेस क्लब अध्यक्ष कविता चौहान, सचिव विनीता सोनी तथा कोषाध्यक्ष रेखा रावल व सदस्यों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 


