जावरा। जिले में फरार चल रहे आरोपियो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर धारा 173(8) जा.फो. के आरोपियो की गिरप्तारी के लिए एसपी राहुल कुमार लोढा द्वारा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी के तहत शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन ने बताया कि उनि प्रतापसिह भदोरिया द्वारा टीम के साथ शहर थाने पर अपराध क्रमांक 302/2020 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट मे करीब चार वर्ष से फरार चल रहे ईनामी आरोपी सरजीतसिंह पिता जगतारसिंह (45) जाति संधु सिक्ख निवासी गुरुद्वारा गेट क्रमांक 03 बडपुरा नांदेड जिला नांदेड महाराष्ट्र हा.मु. रवि नगर कौठा थाना वजीराबाद नांदैड जिला नान्देड महाराष्ट्र को नांदेड नागपुर हाईवे वारंगा फंटा पर स्थित शेरे पंजाब से गिरफ्तार किया। वहीं उनि हीरालाल परमार द्वारा धारा 307, 324, 326 भादवि व 25, 27 आम्र्स एक्ट में फरार ईनामी आरोपी एडविन ओल्डंस पिता ओटी ओल्डंस (48) जाति ईसाई निवासी म.न. 376 डीआरपी लाईन के पीछे माधोपुरा झाबुआ को निवास स्थान से गिरफ्तार किया। आरोपी सरजीतसिंह पिता जगतारसिंह 4 वर्ष तथा आरोपी एडविन ओल्डंस पिता ओटी ओल्डंस 2 वर्ष से फरार चल रहे थे। दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इनका रहा सहयोग –
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन के साथ उनि प्रतापसिह भदोरिया, उनि हीरालाल परमार, प्रधान आरक्षक जाकीर खान, प्रधान आरक्षक मृदंग सातपुते, आरक्षक जीवन विश्वकर्मा, पंकज पंवार, स्नेहपालसिंह, विवेक शर्मा, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, आर मयंक व्यास आदि का विशेष सहयोग रहा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

