जावरा। विधानसभा में प्रस्तुत किया गया मध्यप्रदेश का बजट जनोन्मुखी व लोक कल्याणकारी है। जिसमें जावरा विधानसभा क्षेत्र को साढे 26 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति मिली है। जिसमें से चार पुल निर्माण बनाए जाएगे। जो कि निश्चित ही विकास की रफ्तार को दोगुनी करेगी। विकास कार्यो को लेकर विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित होकर प्रयास कर रहे है। जिसके फलस्वरूप विभिन्न कार्यो की स्वीकृति भी मिलती जा रही है। डॉ. पांडेय के प्रयासों से प्रदेश के बजट में लगभग 26 करोड 72 लाख 97 हजार की राशि विभिन्न कार्यो के लिए प्रावधानित की गई है।
विधानसभा में इन स्थानों पर बनेंगे पुल –
जिसमे सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में चार स्थानों पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है। जिसमे महु-नीमच रोड जावरा से भीमाखेड़ी मार्ग पर, मंदसौर रोड से औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना पहुँच मार्ग पर, रिंगनोद-कलालिया मार्ग पर ग्राम कलालिया में नाले पर पुल के अलावा पिपलौदा नगर में नवीन बस स्टैंड के समीप रोजड नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है।
मुख्यमंत्री अधोसंरचना के लिए मिले 4 करोड़ 90 लाख –
डॉ.पांडेय ने आगे बताया कि जावरा व पिपलौदा नगर में मुख्यमंत्री अधोसरंचना के कार्यो के प्रस्तावों सहित विभिन्न कार्यो के लिए भी प्रदेश शासन ने 4 करोड 90 लाख की राशि स्वीकृत की है। जिससे जावरा नगर व पिपलौदा नगर के विकास कार्यो को निरंतरता मिलकर गति बनी रहेगी। साथ ही जावरा विधानसभा क्षेत्र के जावरा व पिपलौदा जनपद अंतर्गत 90 ग्राम पंचायतों के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो में भी विभिन्न विकास कार्यो के प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए प्रदेश शासन ने 18 करोड से अधिक राशि प्रावधानित की है। विधायक डॉ. पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए आशातीत बजट राशि प्रावधानित कर बडी सौगात दी है। जिससे क्षेत्र में प्रगति के नए सोपान बनेगे। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

