जावरा । अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद जावरा द्वारा प्रात: स्मरणीय श्रीगुरु राजेंद्र सुरेश्वरजी महाराज साहब के क्रियोद्धार दिवस पर शासकीय चिकित्सालय जावरा में मरीजों को फल व बिस्किट का वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही रावणद्वार स्थित अन्नक्षेत्र जावरा पर संगीता चौधरी भिलाई, अन्जु तातेड जावरा के सहयोग से 19 हजार मुल्य की फिजियोथेरेपी के लिए दो टेन्स मशीन भेंट की गई। साथ ही पारस सकलेचा, सुरेश पगारिया, नवयुवक परिषद के सहयोग से तीन मसाजर प्रदान किए गए। इस मौके पर श्रीसंघ अध्यक्ष विजय आंचलिया, परिषद अध्यक्ष धर्मेन्द्र तातेड, महासचिव अमित जैन, कोषाध्यक्ष हितेश मेहता, अशोक नवलखा, पारस सकलेचा, विरेन्द्र सिसोदिया, सुरेश पगारिया श्रीपाल तलेरा, प्रकाश मोदी, पंकज मोदी, प्रवीण कोलन, संजय धारीवाल, सदीप जागीरदार, नदीप सिसोदिया, मुकेश बांठिया, प्रवीण मेहता, शशांक मेहता, नणय चतर, पियुष मूणत, सचिन चतर, जितेन्द्र मेहता उपस्थित थे।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

