जावरा। संस्था समाधान जावरा द्वारा हरियाली महोत्सव के अंतर्गत जावरा के प्रसिद्ध विभिन्न शिवालयों में पवित्र शमी के पौधे का रोपण कर हरियाली महोत्सव मनाया जा रहा हैं। जिसमें संस्था के सभी सदस्यों द्वारा लगाए गए पौधों को लेकर उनको चलाने की भी जिम्मेदारी संस्था के सदस्य द्वारा ली गई है। बुधवार को जावरा प्रसिद्ध हनुमान मंदिर रणजीत हनुमान रावण द्वारा पर संस्था समाधान के सदस्यों द्वारा पवित्र शमी के पौधे का रोपण किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद अजीत चत्तर, शिखर धाड़ीवाल, अजय सिंह भाटी पूर्व पार्षद, शिक्षक अशोक पोरवाल सर, कृष्णकांत वर्मा, सुनील पोरवाल के अथित्य में पौधारोपण किया गया।
हाथरस हादसे के दिवंगतो को दी श्रृंद्धाजलि –
संस्था समाधान के संरक्षक पिंकेश मेहरा ने बताया संस्था समाधान आगामी दिनों में जावरा नगर में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित करेगा और संस्था द्वारा जावरा के नागरिक को विभिन्न संस्थाओं और सभी धार्मिक संस्थाओं से निवेदन किया कि अधिक से अधिक पौधों को लगाकर पर्यावरण को बचाने में अपना अहम योगदान दे। संस्था अध्यक्ष कृष्णा जोशी ने बताया कि पौधारोपण के बाद हाथरस हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं को 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संस्था समाधान के जगदीश वीर, राजा गुर्जर, नरेंद्र, दिनेश झंवर, अभिषेक बोरदिया, प्रदीप व्यास उपस्थित आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार विपुल कांकरिया ने माना। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
संस्था समाधान ने शिवालयों में रौपे शमी के पौधे, हाथरस हादसे में दिवंगत हुए लोगो को दी श्रृद्धांजलि
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

