Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
जावरा। शासकीय काटजु हाई स्कुल में हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ज्योति पटेल व संस्था प्राचार्य हेमा सोलंकी के आतिथ्य में स्कुल प्रांगण में पौधारोपण कर उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी ली। इस दौरान स्कुल स्टाफ उपस्थित रहा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि धरती को हरा भरा बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर धरती हरी भरी रहेगी तो दुनिया में होने वाले जलवायु परिवर्तन से बचा जा सकता है। इस मौके पर संस्था की रचना शर्मा, साधना अरोड़ा, अरुण किराडे, पुखराज यादव, राजू सोरठा,…
रविवार को देर तक सोने का प्लान है तो कर दे केंसल, क्यों कि जावरा के शहरी क्षैत्र में रतलामी गेट से बाजार तक सुबह 4 घंटे बंद रहेगी सप्लाय
जावरा। रविवार यानी छुट्टी का दिन, इस दिन अधिकांश लोग देर तक सोने का प्लान बनाते हैं, जावरा के शहरी क्षैत्र में यदि इस तरह का कोई प्लान बनाया हैं तो पहले इस खबर को पढ़ ले, रविवार को बिजली कंपनी मेटेंनेस के चलते सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक लाईट बंद रखने वाली हैं। बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री अमित पटेल ने बताया कि मेंटेनेंस के चलते 7 जुलाई 24 रविवार को रतलामी गेट का मेंटेनेंस प्लान हैं, जिसके चलते गौशाला रोड़, रतलामी गेट, हॉस्पिटल रोड़, पहाडिय़ा रोड़ चौराहा, ठंडी सडक़, खिडक़ी दरवाजा, सुतारीपुरा, कुम्हारीपूरा, सागर पेशा, आजाद…
– डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई पिपलौदा। भारतीय जनता पार्टी मण्डल द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती व शहीद सुंदरलाल मोगरा की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गईं। नगर के मोगरा पार्क पर आयोजित कार्यक्रम में मुखर्जी के चित्र व शहीद मोगरा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पौधारोपण किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा ने कहा की मुखर्जी भारत माता के महान सपूत थे उन्होंने कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति का हमेशा विरोध किया ठीक उसी प्रकार शहीद मोगरा भी गलत कामो का विरोध करते थे व छोटे से कार्यकर्ता के लिए हमेशा…
सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने जानी भारतीय न्याय संहिता और वन स्टॉप सेंटर की सहायता
– शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह और वन स्टॉप सेंटर की स्वाति व्यास ने दी विभिन्न जानकारी जावरा। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा मार्गदर्शन मे वन स्टॉप सेंटर जावरा हब फॉर एम्पॉवर्मेंट ऑफ वुमन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति के तृतीय सप्ताह भारतीय न्याय संहिता सप्ताह अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर पहाडिय़ा रोड जावरा पर जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को नवीन कानून एवं भारतीय न्याय संहिता की जानकारी शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने देते हुए विद्यार्थियों को सायबर क्राइम एवं अपराध…
लायंस क्लब जावरा की प्रेरणा से हुआ पहला नैत्रदान, रामकन्या सेठिया बनी क्लब कि पहली नैत्रदानी
– नैत्रदानी रामकन्या सेठिया के परिजनों की स्वीकृति से लायंस क्लब जावरा के माध्यम से हुआ नैत्रदान जावरा। लायंस क्लब जावरा में निरंतर लायंस हॉस्पिटल के माध्यम से लाखों लोगों को नेत्र की समस्याओं का इलाज और सफलतम ऑपरेशन किया जा रहे हैं। जिससे समाज के सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं, नेत्रदान महादान का यह नारा हम अक्सर लगाते हैं, सुनते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इस नारे को अंगीकार करते हैं, लेकिन जो नेत्र के महत्व को समझता है। वह नेत्रदान करके निश्चित ही पूर्ण लाभ कमाता हैं। क्लब की प्रेरणा से हुआ लायंस क्लब का…
अलग अलग राज्यों में ऑफिस खोलकर लोन देने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ कर हुआ फरार अंतर्राजीय आरोपी पुलिस गिरफ्त में
– मध्यप्रदेश के साथ गुजरात, राजस्थान और उड़ीसा में भी खोल रहे थे आफीस – इंटरनेट और न्यूज पेपर में विज्ञापन देकर करता था ठगी रतलाम। लोन देने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हुए अंतर्राजीय आरोपी को थाना स्टेशन रोड़ ने गिर$फतार किया हैं। आरोपी ने मध्यप्रदेश के साथ ही देश की कई राज्यों में लोन बांटने के आफीस खोले वहीं बेव साईट बनाकर भी उस पर भी ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन ओपन कर रखे थे। आरोपी इंटरनेट और न्यूज पेपर में विज्ञापन देकर ग्राहकोंं को आकर्षित करता था फिर उनसे रुपए एकत्रित कर फरार हो जाता।…
– स्वास्थ विभाग के कर्मचारी घर घर जाकर देगे जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जानकारी जावरा। भारत देश में बढ़ती जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस से जनसंख्या स्थिरता माह मनाया जाएगा जो कि 11 अगस्त तक चलेगा। स्वास्थ विभाग के शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि इस माह के अन्तर्गत जनसंख्या में वृद्धि के दुष्परिणामों के बारे में दंपत्तियों को बताया जाएगा। जनसंख्या स्थिरता माह के दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के बारे में परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी देंगे। इस में पुरुष एवं महिला नसबंदी की जानकारी के साथ ही…
जावरा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एक पोधा अपनी मां के नाम के अंतर्गत जन सेवा समिति द्वारा पौधे लगाए गए साथ ही संस्था के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन पौधे में पानी डाल कर बड़ा करने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर दिलीप हेमावत,जगदीश माहेश्वरी,गौरव बाफना,लक्ष कुमावत,रविराज हेमावत,अविषि हेमावत उपस्थित थे
– विद्यालय के 800 विद्यार्थियों ने विद्यालय के साथ अपने घर के आसपास किया पौधारोपण जावरा। तपती समर भूमि पर वर्षा की बूंदे एक सुखद अहसास देती है और जिस पर भविष्य को हराभरा करने की पहल ने सोने पे सुहागा का कार्य किया। अवसर था, वन महोत्सव का। विगत दिनों में स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने इस महोत्सव को बड़े उल्लास से मनाया। इस संपूर्ण सप्ताह का प्रारंभ वनों के महत्व से प्रारंभ हुआ। जिसमे विद्यार्थियों ने भाषण, लघुनाटिका, नृत्य और कविता के माध्यम से सभी को जागरूक किया उसके उपरांत करीब 800 नन्हे विद्यार्थियों ने…
जावरा। अखिल भारतीय गुजराती बलाई युवा संघ ने जावरा शहर थाने में पदस्थ हीरालाल परमार के पदोन्नत होकर एसआई बनने पर निज निवास पर जाकर शाल श्रीफल और संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर भेंट कर अखिल भारतीय गुजराती बलाई युवा संघ के पदाधिकारियों सदस्यों और समाजजनों सम्मान किया। इस मौके पर युवा संघ जिला अध्यक्ष सुनील मथानिया, जिला प्रभारी सुनील गुजराती, कन्हैयालाल गुजराती, एडवोकेट प्रकाश मथानिया, राधेश्याम मकवाना, तेजराम गुजराती, डॉक्टर अमरलाल गुजराती, दीपक गुजराती, कमलेश परमार, जीवनलाल सरपंच, छगनलाल गोयल, विजेश वाघेला, बालाराम, सुनिल सोलंकी आदि सहित समाजन मौजुद रहे।
